{"_id":"62239dc964a55925f7217d7a","slug":"liquor-mafia-cold-storages-will-be-under-the-supervision-of-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एसडीएम की देखरेख में होगा शराब माफिया के शीतगृहों का संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एसडीएम की देखरेख में होगा शराब माफिया के शीतगृहों का संचालन
Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने शराब माफिया अनिल चौधरी के गोंडा थाना क्षेत्र में गहलऊ व पींजरी स्थित शीतगृहों के संचालन के लिए खैर कोतवाली निरीक्षक के स्थान पर एसडीएम कोल और एसडीएम इगलास को प्रशासक बनाया है, जो शीतगृहों के संचालन के साथ ही आय-व्यय आदि का प्रबंधन भी देखेंगे। पिछले साल जहरीली शराब पीने से जिले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस पर प्रशासन ने अनिल चौधरी को शराब माफिया घोषित करते हुए दोनों शीतगृहों समेत करोड़ों रुपये की 22 से अधिक संपत्तियों को कुर्क कर लिया था।
जिलाधिकारी ने बताया कि शराब माफिया अनिल चौधरी, संजू चौधरी, ममता देवी व सुधीर कुमार आदि ने अधिवक्ता के जरिए एक आवेदन दिया था और बताया कि गहलऊ व पींजरी स्थित हरिओम शीतगृह सील पड़े हैं। संचालन न होने से कोल्ड स्टोर में लगी मशीनरी खराब हो रही है। क्षेत्रीय किसान इन दिनों आलू की खुदाई में जुटे हैं। इलाके में दूसरा कोई शीतगृह भी नहीं है।
ऐसे में किसानों को अपने आलू को सुरक्षित रखने के लिए परेशान होना पड़ेगा। प्रशासक के तौर पर नियुक्त थाना खैर के प्रभारी निरीक्षक व्यस्तता अधिक होने के चलते दोनों शीतगृहों के संचालन व प्रबंधन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। डीएम ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक खैर को प्रशासक पद से हटा दिया है। अब एसडीएम कोल व एसडीएम इगलास को प्रशासक बनाया गया है। एसडीएम शीतगृहों के संचालन के साथ ही आय-व्यय आदि का प्रबंधन देखेंगे जबकि सीओ इगलास प्रबंधन में एसडीएम कोल व इगलास का सहयोग करेंगे।