{"_id":"5d27b1118ebc3e6cf35f94cb","slug":"liquor-given-to-minor-fir-aganist-four-people-in-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मासूमों को पिलाई शराब, चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मासूमों को पिलाई शराब, चार पर मुकदमा दर्ज
Fri, 12 Jul 2019 05:18 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो अतरौली(अलीगढ़)
अमर उजाला ब्यूरो अतरौली(अलीगढ़)
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
मासूमों को पिलाई शराब
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में दो मासूम बच्चों को शराब-बीयर और बीड़ी पिलाने की वायरल हुई वीडियो का डीएम-एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए चार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मासूम बच्चों के चचेरे बाबा सोमवीर व शिक्षा मित्र पुष्पेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ धारा 77 किशोर न्याय अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि शिक्षा मित्र समेत अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
कोतवाली के गांव बहादुरपुर निवासी पालेराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके नाती खेलते हुए उनके छोटे भाई सोमवीर के पास पहुंच गए। जहां बच्चों को सोमवीर, शिक्षा मित्र पुष्पेंद्र, अजय उर्फ तमंचा व जीतू ने शराब-बीयर पिलाया व बीड़ी आदि से धूम्रपान कराया।
विज्ञापन
तीन से चार साल के मासूमों के लिए ये काफी खतरनाक साबित हो सकता था। इतना ही नहीं इस करतूत की उन्होंने वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर शेयर कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए डीएम व एसएसपी ने एसडीएम अतरौली व सीओ को जांच के आदेश देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन