{"_id":"6070b0038ebc3e8ca62a454a","slug":"liquor-being-distributed-in-elections-city-office-news-ali260727633","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बांटी जा रही शराब, अधिकारी करें कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बांटी जा रही शराब, अधिकारी करें कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी अपने प्रचार अभियान में जुट गए हैं। वोटरों को लुभाने की कोशिश की जा रही है। कई जगह पर शराब वितरण की शिकायतें मिली हैं। इस पर निगाह रखी जाए। अधिकारी सख्ती के साथ मुखबिरों को सक्रिय करें और ऐसे प्रत्याशियों पर कार्रवाई की जाए। ये निर्देश जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों को दिए।
डीएम ने निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव में तहसीलें मुख्य यूनिट होंगी। सभी एसडीएम कंट्रोल रूम स्थापित करें। डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संयुक्त रूप से निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना ही प्राथमिकता है। सभी एसडीएम व सीओ अपनी-अपनी तहसीलों में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने के साथ साथ प्रत्येक गांव में बैठक करें। इस चुनाव में एसडीएम व सीओ मुख्य कड़ी हैं। इसके लिए वह तहसील पर कंट्रोल रूम स्थापित करें, जो भी आदेश हों, उनका कंट्रोल रूम से त्वरित निस्तारण किया जाए। सभी एसडीएम व सीओ संवेदनशील/अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। अवैध रूप शराब का वितरण न होने दिया जाए। जिला स्तर पर स्थापित चुनाव सेल में इसकी शिकायत मिल रहीं हैं। ऐसे प्रत्याशियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए कलक्ट्रेट, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लॉक पर बैरिकेडिंग की जाए। बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, एसपी ग्रामीण शुभम पटेल, सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार मौजूद रहे।