{"_id":"6404c0a6ef7c26c4a30f7485","slug":"liquor-beer-and-cannabis-shops-remain-closed-on-holi-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होली पर बंद रहेंगी शराब, बीयर और भांग की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होली पर बंद रहेंगी शराब, बीयर और भांग की दुकानें
Sun, 05 Mar 2023 09:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:47 PM IST
सार
आठ मार्च को देसी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग के थोक एवं फुटकर दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया। बंदी के दौरान किसी भी प्रकार की बिक्री होती मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शराब की दुकान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली के दिन आठ मार्च को अलीगढ़ की सभी शराब, बीयर और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। बंदी का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदार पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री, तस्करी एवं परिवहन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में सभी को दिशा निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। रविवार को तहसील अतरौली में एसडीएम महिमा एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 मनोज श्रीवास्तव ने आबकारी दुकानदारों एवं थोक अनुज्ञापियों के साथ बैठक की। जिसमें आठ मार्च को देसी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग के थोक एवं फुटकर दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया। बंदी के दौरान किसी भी प्रकार की बिक्री होती मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि सभी अनुज्ञापी अपनी दुकानों पर आठ मार्च को प्रतिष्ठान बंद होने की सूचना का नोटिस बोर्ड लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। मिलावटी देसी, विदेशी मदिरा, बीयर की बिक्री नहीं होगी। किसी प्रकार से मिलावटी, कच्ची शराब की बिक्री होने या परिवहन होने की सूचना मिलने पर कार्रवाई होगी। संबंधित स्थानीय थाने की पुलिस भी साथ में ली जाएगी। शराब पीकर हंगामे करने एवं अनावश्यक शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन