फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Liquidity crisis in banks, Hungama

बैंकों में नगदी संकट, हंगामा

Sun, 20 Nov 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 20 Nov 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Liquidity crisis in banks, Hungama
बैंकों में नगदी संकट, हंगामा - फोटो : dig vishal
पांच सौ एवं एक हजार रुपये के नोट बंद होने के 11 दिन बाद भी बैंकों के हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। बैंकों में नगदी संकट बरकरार है। शनिवार को अधिकतर बैंक शाखा अपने ग्राहकों को भी पेमेंट नहीं कर पाईं। इसकी वजह से कई जगह हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में करीब 12 बजे नगदी खत्म हो गई, जिसकी वजह से परेशान लोगों ने खूब हंगामा किया। यही हाल दूसरे कई बैंक शाखाओं में देखने को मिला। शनिवार को बैंकों में सिर्फ खाताधारकों के काम हुए।
विज्ञापन

  दूसरे बैंक के ग्राहक भी नहीं थे। एसबीआई मुख्य शाखा में नोट बदलने के लिए सुबह में लंबी लाइन लग गई थी, लेकिन जब माइक से घोषणा की गई कि आज सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के नोट बदले जाएंगे और खाता धारकों का काम होगा तो भीड़ छंट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केनरा बैंक में आज भी करीब 25 करोड़ जमा हुए। एसबीआई मुख्य शाखा में शनिवार को वैट जमा करने वालों की जरूर भीड़ रही। गांधी पार्क स्थित आईसीआईसीआई बैंक में नोट खत्म होने के बाद लाइन में लगे लोगों को टोकन दिया गया, ताकि सोमवार को आकर पेमेंट ले ले।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed