{"_id":"5d6041908ebc3e01463f1c17","slug":"liquar-smuggler-arrest-aligarh-news-ali211665090","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से भूसे की बोरियों में छिपाकर लाई जा रही 50 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से भूसे की बोरियों में छिपाकर लाई जा रही 50 लाख की शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में हरियाणा की शराब की तस्करी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की सुबह हरियाणा के पानीपत जिले से कैंटर में लादकर लाई जा रही शराब की सूचना पर आबकारी विभाग ने सासनी गेट इलाके के मथुरा बाईपास से घेराबंदी कर 50 लाख की शराब पकड़ी। शराब की 750 पेटियों को भूसे की बोरियों में छिपाकर लाया जा रहा था। ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ सासनी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, शराब को कब्जे में ले लिया है।
जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा के मुताबिक मुखबिर के जरिये तस्करी कर हरियाणा की शराब के जनपद में लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर आबकारी निरीक्षक विचित्र सिंह और जगदंबिका प्रसाद को मथुरा हाईवे के बाईपास पर सक्रिय किया गया। रात भर टीम सक्रिय रही। सुबह सात बजे करीब हरियाणा नंबर का कैैंटर आता दिखा। उसे घेराबंदी करके रोका गया। तलाशी में कैंटर के भीतर से आगे भूसे की बोरियां और पीछे शराब की 750 पेटियां मिलीं। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये हैं।
शराब की बोतलों पर फोर सेल अरुणाचल लिखा हुआ है। कैंटर चालक की पहचान जग्गा सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी रावतसर, हनुमानगढ़, राजस्थान और ट्रक मालिक का नाम दिलबाग राय शर्मा निवासी पंचकुला, चंडीगढ़ के तौर पर है। इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। शराब को कब्जे में ले लिया है।