फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lineman suffers electric shock even after a shutdown

Aligarh News: शटडाउन के बाद भी लाइनमैन को लगा करंट

Fri, 16 Oct 2026 03:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Lineman suffers electric shock even after a shutdown
विद्युत निगम में संविदा लाइनमैन अरुण कुमार कौशिक गांव पनेहरा में बृहस्पतिवार की सुबह करंट लगने से उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए। वे खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। घायल लाइनमैन को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव गहतौली निर्मल निवासी अरुण कुमार पनेहरा बिजलीघर से शटडाउन लेकर गांव पनेहरा में लाइन पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया और वह असंतुलित होकर खंभे से नीचे आ गिरे। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी तत्काल उन्हें सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, जेई रवेंद्र कुमार ने बताया कि शटडाउन लेने के बाद लाइन में करंट कैसे आया, इसकी जांच कराई जाएगी। कर्मचारी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed