फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Like wheat and paddy, the district will also open purchasing centers for the purchase of millet and maize

गेहूं धान की तरह जिले में बाजरा और मक्का खरीद के लिए भी खुलेंगे क्रय केंद्र

Fri, 25 Sep 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Like wheat and paddy, the district will also open purchasing centers for the purchase of millet and maize
मक्का और बाजरा उत्पादन करने वाले जिले के किसानों को आगामी समय में अपनी फसल बाजार के आधे दामों पर नहीं बेचनी पड़ेगी। जिले में गेहूं धान की तरह ही मक्का और बाजरा खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोले जाएंगे। बृहस्पतिवार को डीएम ने कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ हुई राज्य स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में यह प्रस्ताव रखा है। आयुक्त ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन एनआईसी योजना भवन लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ। जिले के अधिकारी एनआईसी में बैठ गोष्ठी से जुड़े। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने एपीसी को बताया कि जनपद में खरीफ फसलों में मक्का और बाजरा की बोआई प्रमुखता से की जाती है। फसल उत्पादन भी काफी बेहतर होता है। बाजार में मक्का-बाजरा की बिक्री दर 1100-1200 रुपये प्रति कुंतल है, जबकि समर्थन मूल्य मक्का का 1860 रुपये एवं बाजरा का 2150 रुपये एवं धान का 1868 रुपये निर्धारित है। बाजारा के खरीदारों की मनमानी के चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। यदि गेंहू व धान की तरह मक्का-बाजरा के क्रय केंद्र भी जिले में खोल दिए जाएं तो किसानों को उपज का सही मूल्य प्राप्त हो सकेगा। इस पर आयुक्त ने प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने की सहमति जाहिर की।
विज्ञापन

वहीं, डीएम ने आंकड़े पेश करते हुए उन्हें बताया कि रबी की फसल में वर्ष 2020-21 के लिए जनपद का लक्ष्य 257242 हेक्टेयर रखा गया है, जिसमें गेंहू 224880 हेक्टेयर, जौ 7947 हेक्टेयर चना 23 हेक्टेयर, मटर 151 हेक्टेयर, मसूर 1042 हेक्टेयर, सरसों 21123 हेक्टेयर एवं तोरिया 2075 हेक्टेयर बोआई का लक्ष्य प्रस्तावित है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष के लिए फसली ऋण वितरण का लक्ष्य 249135.24 लाख रुपये प्रस्तावित किया गया है, जिसमें व्यावसायिक लक्ष्य 246675 एवं सहकारी बैंक का 2460 लाख रुपये का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार केसीसी कार्ड वितरण का लक्ष्य 154540 का रखा गया है। इस दौरान सीडीओ, पीडी डीआरडीए, उपनिदेशक कृषि, सीवीओ, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम सहित जनपद के प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed