{"_id":"63d3f5ecf97cc1443b692e33","slug":"lights-installed-before-the-tender-in-aligarh-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विकास की इतनी तेज रफ्तार, टेंडर से पहले ही लग गईं लाइटें, हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विकास की इतनी तेज रफ्तार, टेंडर से पहले ही लग गईं लाइटें, हुई शिकायत
Fri, 27 Jan 2023 09:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Jan 2023 09:34 PM IST
सार
गांव में टेंडर निकलने से महीनों पहले ही गांव में हाईमास्ट लाइटें लग गईं और खराब भी हो गईं। अब उन्हें बदला भी नहीं जा रहा है। अब पहले ही खरीदी जा चुकीं लाइटों के टेंडर निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव में लगी लाइट प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमिताएं बरती जा रही हैं। इसको लेकर अफसरों से लगातार शिकायत भी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक प्रकरण अकराबाद ग्राम पंचायत में देखने को मिला है। आरोप है कि गांव में टेंडर निकलने से महीनों पहले ही गांव में हाईमास्ट लाइटें लग गईं और खराब भी हो गईं। अब उन्हें बदला भी नहीं जा रहा है। अब पहले ही खरीदी जा चुकीं लाइटों के टेंडर निकाले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो साल पहले ग्राम पंचायत निधि से इन लाइटों को लगवाया गया था।
विज्ञापन
कुछ दिन सही तरीके से चलने के बाद यह खराब हो गईं हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि पिछले दिनों गांव में लाइट लगाने के लिए 4.92 लाख रुपये का एक टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसमें 11 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक टेंडरों की बिक्री की गई। टेंडर को खोला जाना था, लेकिन लोगों के विरोध के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अकराबाद के ग्राम पंचायत सचिव आलोक कुमार ने बताया कि निविदा बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अब उच्च अफसरों से राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।