फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lifting of food grains started from Kasimpur FCI godown

Aligarh: कासिमपुर एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न का उठान शुरू, गेहूं में कीड़े निकलने पर दो महिने पहले लगी थी रोक

Tue, 29 Apr 2025 03:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 03:23 PM IST
सार

कासिमपुर में एफसीआई के गोदाम में रखे सरकारी गेहूं में कीड़े लग गए थे। वह खाद्यान जनता तक पहुंच गया। शासन से आई टीम को निरीक्षण में गेहूं और दीवारों पर कीड़े रेंगते मिले थे। खाद्य विभाग के एक आरएमओ भी सस्पेंड हुए थे। तभी गेहूं और चावल के वितरण पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
Lifting of food grains started from Kasimpur FCI godown
कासिमपुर स्थित एफसीआई गोदाम पर आई थी टीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज कासिमपुर एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न का उठान फिर से शुरू हो गया है। तीन चरणों की जांच में सब कुछ ठीक मिलने के बाद आरएफसी ने उठान की हरी झंडी दे दी है। ऐसे में दो महीने बाद आज 29 अप्रैल को गेहूं और चावल का उठान शुरू हुआ। खाद्य विभाग के दो-दो कर्मचारियों की निगरानी में खाद्यान्न का उठान होगा।

विज्ञापन


फरवरी माह में कासिमपुर में एफसीआई के गोदाम में रखे सरकारी गेहूं के कीड़े लग गए थे। जिसकी आपूर्ति भी एफसीआई ने खाद्य विभाग को कर दी थी। यहां से गेहूं उपभोक्ताओं तक पहुंच गया । जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। शासन से आई टीम को निरीक्षण में गेहूं और दीवारों पर कीड़े रेंगते मिले थे। इस मामले में खाद्य विभाग के एक आरएमओ भी सस्पेंड हुए थे। आरएफसी प्रखर कुमार सिंह ने गेहूं और चावल के वितरण पर रोक लगा दी थी। लगभग दो महीने बाद तीन चरणों की जांच के बाद अनुमति मिलना यह दर्शाता है कि प्रशासन गुणवत्ता को लेकर कितना गंभीर है। 
विज्ञापन


नीचे के चार लेयर को छोड़कर खाद्य विभाग द्वारा गेहूं का उठान किया जाएगा। जिससे अच्छी गुणवत्ता वाला खाद्यान्न ही वितरित किया जाएगा। 25 हजार क्विंटल का उठान निश्चित रूप से आपूर्ति को सुचारू करने में मदद करेगा। दो कर्मचारियों की निगरानी यह सुनिश्चित करेगी कि सब कुछ ठीक ढंग से हो। इसके अलावा कोटेदारों को भी चेताया गया है कि अगर कोई भी गेहूं के बोरे में कमी मिलती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


हरदुआगंज कासिमपुर स्थित एफसीआई गोदाम में रखे गए खाद्यान्न की तीन चरणों में जांच कराई गई। सब कुछ सही मिलने के बाद गेहूं और चावल के उठान का आदेश दिया गया है।-प्रखर कुमार सिंह, आरएफसी-सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed