Aligarh: कूलर के पास खड़े होकर गिन रहे थे रुपये, हाथ हुआ टच, करंट आने से हुई मौत
राजपाल सिंह अपने घर पर कूलर के पास खड़े होकर रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ कूलर को छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विस्तार
गांव ऊतरा में 15 अगस्त को एक व्यक्ति का हाथ कूलर से छू गया। कूलर में करंट प्रवाहित था। इससे करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
गांव ऊतरा निवासी 55 वर्षीय राजपाल सिंह पुत्र कित्तर सिंह 15 अगस्त की दोपहर अपने घर पर कूलर के पास खड़े होकर रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ कूलर को छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को रोता छोड़ गए हैं।