{"_id":"6569f7f42fa4a3ccdd06c7a2","slug":"lichchavi-express-canceled-due-to-fog-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कोहरे के चलते लिच्छवी एक्सप्रेस रद, कई ट्रेनें देर से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कोहरे के चलते लिच्छवी एक्सप्रेस रद, कई ट्रेनें देर से पहुंचीं
Sat, 02 Dec 2023 02:43 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:43 AM IST
सार
कोहरा बढ़ते ही ट्रेनें रद्द होना और लेट होना शुरू हो गईं हैं। 1 दिसंबर को लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन रद रही। नंदन कानन साढ़े तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
काेहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहरे का असर रेल संचालन पर दिखाई देने लगा है। इससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। 1 दिसंबर को लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन रद रही। जबकि नंदन कानन साढ़े तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
महानंदा समेत कुछ ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से अलीगढ़ स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार दिल्ली से कामाख्या तक चलने वाली विशेष गाड़ी का नौ दिसंबर से संचालन होगा। इस ट्रेन का अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दोनों तरफ से ठहराव निर्धारित है।
विज्ञापन