{"_id":"64c52b709bb8e84e96097848","slug":"license-of-two-fertilizer-pesticide-shops-suspended-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 46 स्थानों पर छापेमारी, 17 नमूने भरे, दो खाद-कीटनाशक दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 46 स्थानों पर छापेमारी, 17 नमूने भरे, दो खाद-कीटनाशक दुकानों के लाइसेंस निलंबित
Sat, 29 Jul 2023 08:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Jul 2023 08:38 PM IST
सार
टीमों ने आवंटित क्षेत्र में पहुंचकर सरकारी एवं गैर सरकारी कृषि निवेश के 46 विक्रय केंद्रों एवं गोदामों पर छापेमारी करते हुए 17 उर्वरकों के नमूने संग्रहित किए। जिसमें श्री राधे कृष्णा किसान सेवा केंद्र जलाली मोड़ को नमूना न लेने देने एवं जय मां खाद बीज भंडार मथुरा रोड का उर्वरक विक्रय लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
छापेमारी करती कृषि विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाद एवं कीटनाशक की दुकानों पर लगातार गड़बड़ी की शिकायतों पर शनिवार को कृषि विभाग की टीमों ने अलीगढ़ में छापेमारी अभियान चलाया। दो खाद व कीटनाशक दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि टीमों ने आवंटित क्षेत्र में पहुंचकर सरकारी एवं गैर सरकारी कृषि निवेश के 46 विक्रय केंद्रों एवं गोदामों पर छापेमारी करते हुए 17 उर्वरकों के नमूने संग्रहित किए। जिसमें श्री राधे कृष्णा किसान सेवा केंद्र जलाली मोड़ को नमूना न लेने देने एवं जय मां खाद बीज भंडार मथुरा रोड का उर्वरक विक्रय लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने जनपद के समस्त थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि किसानों को उर्वरक विक्रय करते समय कैश मीमो अवश्य देना सुनिश्चित करें। यूरिया एवं अन्य उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही बिना किसी लगेज के पीओएस मशीन से विक्रय करें।
विज्ञापन