{"_id":"6968b640fe62abc09e0b5c71","slug":"lekhpal-training-institute-to-be-set-up-in-aligarh-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: छेरत के सुढ़ियाल में बनेगा लेखपाल प्रशिक्षण संस्थान, छात्रावास भी होगा, 4.28 हेक्टेयर भूमि चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: छेरत के सुढ़ियाल में बनेगा लेखपाल प्रशिक्षण संस्थान, छात्रावास भी होगा, 4.28 हेक्टेयर भूमि चिन्हित
Thu, 15 Jan 2026 03:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 Jan 2026 03:11 PM IST
सार
अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज की 15 तहसीलों में तैनात लगभग 500 से अधिक लेखपाल इस केंद्र से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
डीएम संजीव रंजन
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
लेखपालों को अब पेशेवर प्रशिक्षण के लिए तहसीलों या कलेक्ट्रेट के कमरों में भटकना नहीं पड़ेगा। अलीगढ़ मंडल के गठन के 17 साल बाद, जिले को पहला समर्पित लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय एवं छात्रावास मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन ने कोल तहसील के छेरत सुढ़ियाल में इसके लिए 4.28 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
अब तक नवनियुक्त लेखपालों के एक साल के अनिवार्य प्रशिक्षण के लिए कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। कलेक्ट्रेट या निजी भवनों में होने वाले इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में न तो आधुनिक सुविधाएं थीं और न ही लेखपालों के ठहरने का इंतजाम। अब शासन के निर्देश पर बनने वाले इस नए परिसर में अत्याधुनिक क्लासरूम के साथ-साथ एक भव्य छात्रावास भी होगा, जिससे दूसरे जिलों से आने वाले लेखपालों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज की 15 तहसीलों में तैनात लगभग 500 से अधिक लेखपाल इस केंद्र से लाभान्वित होंगे। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, उन्हें तकनीक और राजस्व नियमों में अपडेट करने के लिए यह संस्थान मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
लेखपाल जमीन से जुड़ी हर योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक सर्वसुविधायुक्त प्रशिक्षण केंद्र होने से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता आएगी।- संजीव रंजन, डीएम