फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lekhpal posted in tehsil Kol of Aligarh arrested for taking bribe of Rs 1.50 lakh

Aligarh News: तहसील कोल में तैनात लेखपाल 1.50 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, साथ ले गई विजिलेंस टीम

Mon, 05 Feb 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 10:41 PM IST
सार

अलीगढ़ की कोल तहसील में तैनात लेखपाल जमीन के मुआवजे की रिपोर्ट देने के लिए रिश्वत मांग रहा था। आगरा की विजिलेंस टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लेखपाल 1.50 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस टीम लेखपाल को पकड़ कर आगरा ले गई।

विज्ञापन
Lekhpal posted in tehsil Kol of Aligarh arrested for taking bribe of Rs 1.50 lakh
रिश्वत लेते गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने 5 फरवरी को अलीगढ़ की कोल तहसील में तैनात लेखपाल नारायण प्रताप सिंह को 1.50 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। वह जमीन के मुआवजे की रिपोर्ट देने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। मामले में पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन


ज्वालापुरी, क्वारसी, अलीगढ़ निवासी राकेश शर्मा ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोल तहसील क्षेत्र में एयरपोर्ट बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जमीन के मुआवजे के लिए लेखपाल को रिपोर्ट देनी थी। उनकी जमीन पर भी मुआवजा मिलना है। कोल तहसील में तैनात लेखपाल नारायण प्रताप सिंह ने 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने रकम को लेकर बात की। इस पर वह 50 हजार रुपये कम करके 1.50 लाख रुपये की मांग करने लगा। 
विज्ञापन


एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि एक सप्ताह पहले शिकायत मिली। इस पर गोपनीय जांच की गई। मामला सही निकला। इस पर आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार करने के लिए टीम ने जाल बिछाया। लेखपाल 5 फरवरी शाम को रिश्वत की रकम लेने आने वाला था। राकेश शर्मा को 1.50 लाख रुपये का लिफाफा दे दिया। उनकी गांधी पार्कक्षेत्र में दुकान है। शाम को लेखपाल पहुंच गया। उन्होंने रिश्वत की रकम ले ली। इस पर टीम पहुंच गई। लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। देर रात आगरा लेकर आई। मामले में विजिलेंस थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed