{"_id":"620fe0c4dd77b9767871ffdf","slug":"led-lights-will-be-installed-in-gram-panchayats-city-office-news-ali2854570113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एलईडी लाइटों से जगमगाएंगी ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एलईडी लाइटों से जगमगाएंगी ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के सभी गांव एलईडी लाइटों से जगमगाते नजर आएंगे। शासन ने ग्राम पंचायतों को मिलने वाली राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि से एलईडी लाइट लगाने के आदेश कर दिए हैं। वहीं, दो माह में 80 ग्राम पंचायतों में लगी लाइटों का सत्यापन कराया जाएगा।
अब तक ग्राम पंचायतों को मिलने वाली राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि का उपयोग विकास कार्यों में तो हो सकता था, लेकिन लाइट आदि लगवाने में यह धनराशि नियमानुसार उपयोग में नहीं लाई सकती थी। दिसंबर 2021 में शासन ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों को एलईडी लाइट वित्त आयोग की धनराशि से लाइटें लगाने के काम को मंजूरी दे दी। इसके तहत जिले की 80 ग्राम पंचायतों में एलईडी लाइटें दिसंबर 2021 से अब तक लगाई जा चुकी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि सभी प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी अपनी ग्राम पंचायत की बैठक में आवश्यकता के अनुसार एलईडी लाइटों का प्रस्ताव पारित कराकर लाइटें लगवाने की व्यवस्था करें। जिन ग्राम पंचायतों में लाइटें लग गई हैं, उनका सत्यापन कराया जाएगा।
जिला व क्षेत्र पंचायतें भी लगवाएंगी लाइटें
अलीगढ़। शासन ने जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों को भी एलईडी लाइटें लगवाने का अधिकार दिया है। जल्द होने वाली क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत की बैठकों में लाइट लगवाने के मामले में प्रस्ताव पारित होंगे और लाइटें लगवाने का काम शुरू हो जाएगा।