फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Learn Bhagvad Gita at home on Telegram app in 18 days

18 दिनों में टेलीग्राम एप पर घर बैठे सीखें भगवत गीता

Sat, 12 Jun 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Learn Bhagvad Gita at home on Telegram app in 18 days
हरदुआगंज स्थित इस्कॉन गीता ज्ञान मंदिर की तरफ से एक जुलाई से टेलीग्राम एप पर निशुल्क संपूर्ण गीता ज्ञान का सर्टिफिकेट कोर्स आयोजित किया जा रहा है। 18 दिनों में 18 विद्वान 18 अध्याय पर गीता के ज्ञान को समझाएंगे। घर बैठे इस कोर्स को पूरा किया जा सकता है। परीक्षा पास करने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के प्रेसीडेंट रसराज प्रभु ने बताया कि 18 अलग-अलग वक्ता विभिन्न अध्यायों पर व्याख्यान देंगे। प्रतिभाग करने के लिए टेलीग्राम एप पर संपूर्ण भगवत गीता कोर्स ज्वाइन करना होगा। इसके लिए एप पर संपूर्ण भगवत गीता कोर्स लिखकर सर्च करना होगा, फिर चैनल को ज्वाइन करना होगा। इसी चैनल पर एक जुलाई से प्रतिदिन शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक प्रवचन प्रसारित होंगे। इनको सुनकर और मनन करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से फैल रही नकारात्मकता के बीच गीता का ज्ञान सकारात्मक वातावरण स्थापित करेगा। गीता में भगवान ने स्वयं कहा है कि जो उनका संदेश लोगों तक पहुंचाता है, वह उनका सबसे प्रिय होता है। इसीलिए भगवान की गीता को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed