फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Leaders should learn from MLA Dalveer Singh: CM

विधायक दलवीर सिंह से सीख लें नेता : सीएम

Mon, 09 Aug 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Leaders should learn from MLA Dalveer Singh: CM
जेपी नड्डा व योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्हील चेयर पर बैठे बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पास पहुंचकर उनकी कुशलता की जानकारी ली। जेपी नड्डा ने पटका पहनाकर विधायक को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताओं को दलवीर सिंह से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा बृज क्षेत्र की बैठक आगरा में आयोजित हुई। इसमें अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई दिग्गज पहुंचे थे। कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह भी व्हीलचेयर में पहुंचे। जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री मंच से उतरकर दलवीर सिंह के पास पहुंचे और उनकी कुशलता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि दलवीर सिंह ने तीन दिन पहले भी इसी अवस्था में जनता की समस्याओं को लेकर लखनऊ कार्यालय में मुलाकात की थी। इस परिस्थिति में इनकी भागदौड़ से नए नेताओं को सीख लेनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दलवीर सिंह से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर भी शेयर की है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं एवं विधायकों को चुनाव में जुटने का आह्वान
अलीगढ़। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं प्रभारियों के अतिरिक्त बृज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सभी से 2022 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। सभी से कहा कि पिछले चुनाव से अधिक वोट से भाजपा के प्रत्याशियों को जिताना है। उन्होंने नेताओं से गांव-गलियों में पहुंचने एवं सरकार की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। सेक्टर एवं बूथ स्तर पर तैयारियों को पहुंचाने का निर्देश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ई. राजीव शर्मा, हेमंत राजपूत, अनीता जैन के अतिरिक्त विधायक अनिल पाराशर, संजीव राजा, रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों को भी किया संबोधित
अलीगढ़। जेपी नड्डा ने डॉक्टरों के सम्मेलन को भी संबोधित किया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ. विभव वार्ष्णेय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा दो लाख गांवों में हेल्थ वॉलंटियर्स तैयार कर रही है। अभी तक हमने 1.80 लाख वॉलंटियर्स तैयार कर लिए हैं, जिसमें 20 हजार डॉक्टर्स हैं। हर बूथ पर दो हेल्थ किट दी जाएगी, जिसमें जरूरी चीजें होंगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी काल की स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कार्यों को उपलब्धि के रूप में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed