फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Leader of opposition party reached home to express condolences in Postal Superintendent suicide case

डाक अधीक्षक आत्महत्या प्रकरण: घर संवेदना जताने पहुंचे नेता विरोधी दल, दिलाया जांच का भरोसा

Sun, 25 Aug 2024 01:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 01:41 PM IST
सार

बुलंदशहर के प्रधान डाकघर के अधीक्षक त्रिभुवन प्रसाद सिंह (टीपी सिंह) ने दो दिन पहले अपने सुरक्षा विहार कॉलोनी स्थित घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। यह कदम उन्होंने खुद के खिलाफ सीबीआई में हुई शिकायत और पूछताछ के अगले दिन उठाया।

विज्ञापन
Leader of opposition party reached home to express condolences in Postal Superintendent suicide case
परिवार से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल विहारी यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

बुलंदशहर के प्रधान डाकघर अधीक्षक टीपी सिंह की आत्महत्या के बाद 24 अगस्त को उनके घर विधान परिषद में विरोधी दल के नेता लाल बिहारी यादव संवेदना जताने पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह व उनकी पार्टी हरसंभव मदद के लिए परिवार के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के प्रधान डाकघर के अधीक्षक त्रिभुवन प्रसाद सिंह (टीपी सिंह) ने दो दिन पहले अपने सुरक्षा विहार कॉलोनी स्थित घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। यह कदम उन्होंने खुद के खिलाफ सीबीआई में हुई शिकायत और पूछताछ के अगले दिन उठाया। परिवार की ओर से सुसाइड नोट में उल्लेखित लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। टीपी सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताने शनिवार को सपा नेता व नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव सुरक्षा विहार स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोपियों को नोटिस देकर बुलाएगी पुलिस
मुकदमे के आधार पर पुलिस अब बयानों व पूछताछ के लिए आरोपियों को बुलाएगी। इन सभी को नोटिस भेजे जाएंगे। इंस्पेक्टर बन्नादेवी पंकज मिश्रा का कहना है कि बुलंदशहर से साक्ष्य संकलित कर लिए गए हैं। अब आरोपियों से बयान व पूछताछ की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed