{"_id":"6a345c2d0bd52b14d7081015","slug":"lawyers-united-against-changes-to-the-registry-system-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1000045-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रजिस्ट्री व्यवस्था में बदलाव के खिलाफ एकजुट अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रजिस्ट्री व्यवस्था में बदलाव के खिलाफ एकजुट अधिवक्ता
विज्ञापन
फ्रंट ऑफिस के विरोध में अतरौली तहसील बार एसोसिएशन का धरना जारी। संवाद
- फोटो : samvad
अतरौली और खैर तहसील में अधिवक्ताओं ने नई पंजीकरण व्यवस्थाओं का विरोध किया है। अतरौली में फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। खैर में ई-रजिस्ट्री के विरोध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
खैर में दि सिविल बार एसोसिएशन, तहसील खैर के अध्यक्ष शिशुपाल शर्मा एडवोकेट और महामंत्री अनुप गिरि एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी खैर को ज्ञापन सौंपकर इसे लाखों लोगों की आजीविका पर संकट बताया। ज्ञापन के बाद अधिवक्ताओं ने अधिकारियों को सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
अतरौली में अधिवक्ता कल्याण समिति फ्रंट ऑफिस व्यवस्था का विरोध कर रही है। अध्यक्ष राकेश यादव ने इसे रजिस्ट्री कार्यों में देरी और जनता के लिए असुविधाजनक बताया। धरने के कारण उप निबंधक कार्यालय और अदालतों में कामकाज बंद रहा। खैर उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की। इस दौरान राकेशपाल यादव, बच्चू सिंह, असलम खान, रवेंद्र कुमार, विवेक शर्मा, कुरवान अली, राकेश चौधरी, आराम सिंह यादव, पुष्प कुमार आदि मौजूद रहे।