{"_id":"68c48b66fcb5e9d66d0ef630","slug":"law-and-order-situation-in-the-state-is-bad-suman-aligarh-news-c-56-1-sali1016-137317-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब : सुमन
Sat, 13 Sep 2025 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
गांव अर्जुपुर में विनय की हत्या के बाद परिजनों से वार्ता करते सपा सांसद रामजीलाल सुमन। स्रोत :
- फोटो : Samvad
गांव अर्जुनपुर में पशु मित्र विनय की हत्या के मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि न्यायालय ने भी हाल ही में राज्य की कानून व्यवस्था पर टिप्पणी की थी।
सांसद सुमन ने अधिकारियों से शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। एक वर्ग विशेष के अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराध के बाद अपराधियों को जो कड़ा संदेश जाना चाहिए, वह नहीं जा रहा है। इस दौरान परिवार से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर ब्रजमोहन राही, लल्लन बाबू, कौशल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात हैं। ड्रोन के जरिये गांव में निगरानी की जा रही है। इधर, समाज कल्याण विभाग की ओर से परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया करा दी गई है।