फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lathmar Holi Celebrations

अलीगढ़ : घूंघट की आड़ में हुरियारिनों ने बरसाए प्रेम भरे लठ

Wed, 16 Mar 2022 10:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Lathmar Holi Celebrations
श्री वार्ष्णेय मंदिर में आयोजित लट्ठमार होली में हुरियारों पर लट्ठ बरसातीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
श्री वार्ष्णेय मंदिर में सोमवार को रंगभरनी एकादशी के मौके पर जनदर्पण सामाजिक संस्था ने भव्य लठमार होली का आयोजन किया। ब्रज के भजनों पर घूंघट की आड़ करते हुए हुरियारिनों ने हुरियारों पर जमकर प्रेम भरे लठ बरसाए। गोपियों के हाथ से ग्वालों ने अपनी ढाल पर लठ खाए। थक हाकर हुरियारिने पीछे हो जातीं तो हुरियारे उन्हें चिढ़ाते रहते। इसी तरह के मौज मस्ती भरे माहौल में मंदिर के अंदर ब्रज की छटा देखने को मिली।
विज्ञापन

मंदिर में लठामार होली का शुभारंभ श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की पूजा अर्चना कर किया। राधा-कृष्ण के साथ होली खेलकर दूर दराज से आए कलाकारों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रीति वार्ष्णेय कृष्ण और इति वार्ष्णेय राधा के स्वरूप में पहुंचीं। गोपी गुप्ता ने फूलों की होली प्रारंभ की। इस कार्यक्रम का संयोजन सांसद सतीश गौतम, निवर्तमान विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने किया था। फूलों की होली के बाद लठामार होली शुरू हुई। घूंघट की आड़ करते हुए गोपियों ने ग्वालों पर प्रेम भरे लठ बरसाने प्रारंभ किए।
विज्ञापन

हुरियारे अपने हाथों से ढाल आगे करकर लठ खाते और हुरियारिनों को चिढ़ाने लग जाते। थक हारकर अन्य सखियां लठ लेकर आतीं। इस होली को देखने के लिए मंदिर में आसपास से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जमकर गुलाल भी उड़ाया। इस मौके पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती, कृष्णा गुप्ता, अनिल बजाज, श्वेता कौशिक, अनिल वार्ष्णेय, डॉ. प्रमोद वार्ष्णेय, लाजेश वार्ष्णेय, सुधीर गुड्डू, एलडी वार्ष्णेय, ओमप्रकाश मास्टर, अन्नू बीड़ी, आकाश कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed