{"_id":"63dc895fe779e36194388ce6","slug":"late-night-gst-raid-on-transport-firm-goods-seized-aligarh-news-c-2-ali1009-36249-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रांसपोर्ट फर्म पर देर रात छापा, लाखों का माल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रांसपोर्ट फर्म पर देर रात छापा, लाखों का माल सीज
विज्ञापन
भुजपुरा में ट्रांसपोर्ट कंपनी दस्तावेज जांचते जीएसटी डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार। संवाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी की एसआईबी टीम ने बिना बिल बिल्टी के दक्षिण भारत के राज्यों में ताला व हार्डवेयर उत्पादों की सप्लाई भेजने वाली ट्रांसपोर्ट फर्म पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। देर रात हुई इस कार्रवाई में फर्म के चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। इस दौरान कई लाख कीमत का 200 पैकेट माल खुला और एक ट्रक में करीब 50 लाख रुपये कीमत का माल सीज किया है।
वहीं कुछ ट्रक टीम को देख निकाल दिए गए। सीज माल के विषय में कोई प्रपत्र या बिल बिल्टी नहीं मिले हैं। देर रात टीम पड़ताल में जुटी थीं। वाणिज्य कर विभाग के डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने भुजपुरा की प्रधान देहली ट्रांसपोर्ट के मुख्यालय सहित एडीए, सासनी गेट व गोंडा रोड शाखा पर छापा मारा। देर रात करीब 9 बजे कार्रवाई हुई।
इस दौरान सासनी गेट ब्रांच से एक ट्रक मिला, जिसमें करीब 50 लाख का माल था। यह बाहर माल लेकर जाने को तैयार खड़ा था। इस दौरान दो-तीन ट्रक छापा देख चले गए। इसके अलावा 200 पैकेट से अधिक माल को सीज किया गया है। साथ में ट्रक को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
यह पूरा माल शहर की अलग अलग हार्डवेयर व ताला फर्मों से बिना बिल बिल्टी के भेजा जा रहा था। मौके पर कोई प्रपत्र नहीं मिला है। देर रात जांच जारी थी। इस विषय में पंकज सिंह इतना ही बताते हैं कि अभी जांच जारी है।
एक ट्रक व 200 पैकेट में माल को सीज किया गया है। जिन लोगों का माल है, उनको भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। उनके आयात निर्यात आदि को भी देखा जाएगा। सभी पर कार्रवाई तय है। ट्रांसपोर्टर से भी नोटिस देकर पूछा जाएगा। उसके बाद कार्रवाई तय होगी। जिन फर्मों का माल मिला है, वह शहर की कई बड़ी फर्म शामिल हैं।