फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   land acquisition to connect Dhanipur airport to GT road.

धनीपुर हवाई पट्टी को जीटी रोड से जोड़ने को होगा भूमि अधिग्रहण

Sun, 25 Aug 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
land acquisition to connect Dhanipur airport to GT road.
मिनी एयरपोर्ट में तब्दील होने जा रही धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। अब हवाई पट्टी की इमारत को जीटी रोड से सीधे जोड़ने के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण के लिए 29 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इधर एटीएस टावर का 950 मीटर तक निर्माण कर लिया गया है। अब इसे नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी के विशेषज्ञों की टीम की हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन

धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का काम जून 2019 में पूर्ण होना था। लेकिन शासन स्तर से बजट आवंटन में देरी के चलते यह प्रोजेक्ट अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। हालांकि बाउंड्र्रीवाल, वाशिंग एप्रेन, फायर सब स्टेशन, पार्किंग एवं रनवे का निर्माण पूर्ण हो चुका है। लेकिन रनवे पर मार्किंग अब तक नहीं हुई है। यह मार्किग का काम एयरपोर्ट अथारिटी के विशेषज्ञों की मौजूदगी में उनसे मशवरा कर कराया जाएगा। टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है। इसमें टाइल्स लगाने का काम वर्तमान में चल रहा है। अंडर ग्राउंड केबिल का काम भी जारी है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने स्वीकार किया कि विस्तारीकरण का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नई बिल्डिंग को जीटी रोड से जोड़ने के लिए भूमि अधिग्रहण होना है। इसका 29 लाख का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही यह काम भी पूर्ण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed