{"_id":"6182d1cdd8261f6ef55a6341","slug":"lakhimpuri-incident-city-office-news-ali277396152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः लखीमपुरी घटना की याद में सपाइयों ने स्मृति दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः लखीमपुरी घटना की याद में सपाइयों ने स्मृति दिवस मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी में आंदोलन के दौरान किसानों की दर्दनाक मौत पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर दीप जलाकर स्मृति दिवस मनाया गया। सपा के जिला कार्यालय क्वार्सी पर शाम छह बजे कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला उपाध्यक्ष डॉ. कृपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपनी जायज मांगों को लेकर एक साल से देश के कोने कोने में किसान आंदोलन कर रहे हैं। कई किसान अब तक अपनी जान गवा चुके हैं। उसके बाद भी भाजपा सरकार उनकी बात नहीं सुन नहीं जा रही है। ये बहुत शर्मनाक है। इस मौके पर विजय प्रजापति, जफर अब्बास नकवी, सितारा बेगम, अजय चौधरी, राकेश यादव, डॉक्टर बादशाह खान, कुंवर बहादुर बघेल, पुष्पेंद्र यादव, प्रभात सविता, राजेश सैनी, मनोज जाटव, इंदु यादव, लक्ष्मी धनगर, मुमताज शेरवानी, अजय धनगर, नितिन बघेल आदि मौजूद रहे।
इधर, घंटाघर पार्क में स्मृति दिवस मनाते हुए महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने कहा कि ये भाजपा सरकार किसान विरोधी है। लखीमपुर खीरी में किसानों और नौजवानों को बेरहमी से जीप से कुचल कर मार देना भाजपा की मानसिकता दर्शाता है। महानगर महासचिव मनोज यादव ने कहा कि अन्नदाता का नरसंहार भाजपा को ले डूबेगा। लखीमपुर खीरी की घटना निदंनीय और शर्मनाक हरकत है। केंद्रीय मंत्री और उसके बेटे को जेल भेजा जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घटना की जिम्मेदारी लेते हुए को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, महानगर उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ,सनी सारस्वत अज्जू इशहाक, राजीव सैनानी, डॉ. गुलिस्ताना, रुबीना खानम, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, कौशल दिवाकर, इसरार सोलंकी, आमिर आबिद, अनीस नानी वाले, युवजन सभा जिला महासचिव रवि सैनी, जिला सचिव राहुल वार्ष्णेय, अर्जुन सिंह भोलू, जीतू सैनी, सद्दाम अशरफी आदि मौजूद रहे।