फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lakhimpur kheri violence : Farmer's Protest

अलीगढ़ः लखीमपुर हिंसा को लेकर किसानों में उबाल

Tue, 05 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur kheri violence : Farmer's Protest
पीएम का पुतला फूंकते किसान यूनियन व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
लखीमपुर खीरी कांड को लेकर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनरतले किसान संगठनों ने आंबेडकर पार्क में सुबह दस बजे से धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट में वीआईपी द्वार के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तीनों गेट बंद कर दिए। करीब दो घंटे तक किसी को प्रवेश नहीं करने दिया। किसानों ने एडीएम सिटी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इधर, भारतीय किसान यूनियन हरपाल के कार्यकर्ताओं ने उद्यान पार्क में धरना दिया। भाकियू स्वराज के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका और खुशीपुरा में अनिश्चितकालीन धरना दिया। पींजरी पैठ में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सुबह 10 बजे से अंबेडकर पार्क में जुटने लगे। पुलिस की रोकाटोकी के बावजूद कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। आंबेडकर पार्क, तस्वीर महल चौराहे व दीवानी पर किसानों की पुलिस से हल्की झड़प हुई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ता गेट नंबर एक (वीआईपी द्वार) के सामने धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक चले धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर घटना के दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे व उसके साथियों की गिरफ्तारी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने, मृत किसान व पत्रकार के परिवार को दो-दो करोड़ रुपया मुआवजा, घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाने की मांग की। भड़काऊ भाषण दिए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष ओपी कमांडो, पूर्व जिलाध्यक्ष विमल तोमर, चौधरी नवाब सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, किसान सभा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष मनोज सिसौदिया, एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र आर्य, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के प्रो अशोक प्रकाश, डॉ. हरचरन सिंह, इरफान अंसारी, चौधरी गजेंद्र सिंह, गोकुल करन, राजपाल, बाबू सिंह, सत्यवीर सिंह, बाबा राधे सिंह, ओमवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रेमपाल, वीरकरन सिंह आदि प्रमुख किसान नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में उद्यान पार्क में धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखीमपुर की घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले मंत्री पुत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री चौ.हरेंद्र सिंह, शिवशंकर प्रधान, नरेंद्र सिंह, विवेक कुमार, रामवती देवी, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित थे।
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने खुशीपुरा कासिमपुर पावर हाउस में धरना दिया। इसके बाद मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका गया। संगठन के हरियाणा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मांगों को सरकार द्वारा मान लिए जाने पर धरना समाप्त कर दिया गया है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व संचालन ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनहरी यादव ने किया। इस मौके पर प्रवीण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण बाबा, ब्लॉक सचिव पुष्पेंद्र, नरसी पाल सिंह, देवेश, सतीश, सुरेश चंद, पप्पू, इंद्रजीत, जोरदार सिंह, बनवारी, वीरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, संजू सिंह आदि मौजूद रहे।

अलीगढ़ गोंडा रोड पर पींजरी पैठ पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दौरान किसानों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इस मौके पर डॉ हरचरण सिंह, वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय लोकदल चौधरी हरीराज सिंह, विनोद करन, राकेश प्रधान, ओमवीर सिंह, संतोष चौधरी, श्याम सुंदर सिंह, अंकित, धर्मेंद्र चौधरी, प्रेमपाल चौधरी, राजू ठेनुआं, पूरन, नाहर सिंह, गृह पाल सिंह, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

तस्वीर महल चौराहे पर अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी को रोकती पुलिस।

तस्वीर महल चौराहे पर अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी को रोकती पुलिस।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed