फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Laddu murdered by strangulation

जलाकर नहीं, गला दबाकर मारा गया लड्डू

Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Laddu murdered by strangulation
गांधीपार्क क्षेत्र के डोरी नगर से अगवा किशोर की हत्या कर शव क्वर्सी के कयामपुर बाईपास पर फेंके जाने की घटना में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। किशोर की हत्या गला दबाकर की गई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम में हो गया है। हालांकि परिवार द्वारा गलत काम का अंदेशा जताया गया था, मगर पोस्टमार्टम में इस बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस अब घर से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी खंगलाने में जुटी है। उम्मीद है कि कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग जाए।
विज्ञापन

डोरी नगर के फल विक्रेता गोपाल कुमार शर्मा का 12 साल का इकलौता बेटा अतुल कुमार उफ लड्डू बृहस्पतिवार रात आठ बजे से गायब हुआ था, जिसकी लाश शनिवार दोपहर कयामपुर बाईपास पर खाली प्लाट में मिली। रात में ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। अब सवाल खड़ा होता है कि हत्या किसने और क्यों की? इसे लेकर घटना के बाद से ही परिवार ने एक पड़ोसी पर पुरानी रंजिश में हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने उस पड़ोसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शनिवार रात और रविवार को दिन में भी पूछताछ के बाद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हां, घर से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी देखने के बाद यह जरूर पता चला कि गायब होने से पहले बच्चे ने इलाके के ही एक शराब ठेके के पास के ढकेल से मोमोज खाए हैं। उसके बाद बच्चे का कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस अनुमान लगा रही है कि कहीं किसी शराबी ने गलत काम की नीयत से इस घटना को असफल होने पर अंजाम तो नहीं दिया। परिवार ने भी गलत काम का अंदेशा जताया था, मगर पोस्टमार्टम में इस बात के साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिलहाल पिता की तहरीर पर गांधीपार्क में गुमशुदगी को अपहरण व हत्या में तरमीम कर लिया गया है। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार क्वार्सी व गांधीपार्क थाने की पुलिस टीमें खुलासे में जुटी हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा। इधर, रविवार को बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार में कोहराम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed