{"_id":"65f379fd5f544bfe2a03bf34","slug":"laborer-dies-one-injured-after-loader-overturns-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100286-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोडर पलटने से मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोडर पलटने से मजदूर की मौत, एक घायल
Fri, 15 Mar 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:58 AM IST
सार
छह लोग लोडर में बैठ कर विजयपुरा गांव जा रहे थे। लोडर में बोरिंग सेट भी था, जिसमें लोहे के पांच इंच के नल व इंजन था। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही लोडर जामनका व ऊमरी चौराहे के बीच पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक अर्जुन सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लोडर पलटने से एक य़ुवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। 14 मार्च दोपहर दो बजे मोहल्ले के एक समुदाय के नल ठेकेदार शिवाजी नगर निवासी अर्जुन सिंह को बोरिंग कराने के लिए ले गए थे। छह लोग लोडर में बैठ कर विजयपुरा गांव जा रहे थे।
लोडर में बोरिंग सेट भी था, जिसमें लोहे के पांच इंच के नल व इंजन था। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही लोडर जामनका व ऊमरी चौराहे के बीच पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें अर्जुन सिंह पुत्र विजय सिंह उम्र 29 वर्ष व जाकिर खां गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ही अर्जुन सिंह की मौत हो गई। जाकिर खां को भर्ती कराया गया।
चंडौस कोतवाल विनोद कुमार व परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने लोडर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। घायलों को छोड़ कर मौके से फरार हो जाने का आरोप लगाया। तहरीर देकर आक्रोश व्यक्त किया। परिजन व कस्बे के लोग करीब दो घंटे तक कोतवाली में जमे रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद लोग थाने से हटे। कोतवाल का कहना है कि तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।