{"_id":"67bae2560df015a37c074f4f","slug":"laborer-dies-due-to-electric-current-from-high-tension-line-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पाड़ बांधते समय पाइप हाई टेंशन लाइन से टकराया, करंट से मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पाड़ बांधते समय पाइप हाई टेंशन लाइन से टकराया, करंट से मजदूर की मौत, एक घायल
Sun, 23 Feb 2025 02:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:24 PM IST
सार
मजदूर अजयपाल सिंह दुकान पर प्लास्टर के लिए पाड़ बांध रहे थे। पाड़ बांधते समय लोहे का पाइप अचानक से ऊपर से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे पाइप में करंट आ गया। करंट आने से अजयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मजदूर अजयपाल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादों में गांव सांकरा के मजरा नगला सड़क में दुकान पर प्लास्टर करने के लिए पाड़ बांधते समय लोहे का पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को छू गया। इससे लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित हो उठा। इससे चिपककर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव नगला सड़क निवासी अजयपाल सिंह (38) पुत्र सुखबीर सिंह रविवार को गांव निवासी शिव कुमार की दुकान पर प्लास्टर करने के लिए पाड़ बांध रहे थे। पाड़ बांधते समय सुबह करीब नौ बजे लोहे का पाइप अचानक से ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को छू गया। इससे लोहे के पाइप में हाईटेंशन लाइन का करंट प्रवाहित हो उठा।
विज्ञापन
पाइप को पकड़े अजयपाल सिंह और शिवकुमार करंट से चिपककर तड़पने लगे। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि आपूर्ति बंद करने के लिए तत्काल ही बिजली घर में कॉल की गई, लेकिन वहां कॉल रिसीव नहीं हुई। इसी बीच ग्रामीणों ने डंडों की मदद से दोनों को किसी तरह लोहे के पाइप से छुड़ाया। हालांकि तब तक अजयपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सांकरा चौकी पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को तत्काल छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मजदूर की मौत से उसकी पत्नी, तीन बेटियों और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं जेई जयकृष्णा का कहना है कि बिजली घर में आपूर्ति बंद करने जैसी कोई सूचना नहीं आई।