{"_id":"1a2b3fbade3c151e9e95a6dc087dc10b","slug":"krishna-leela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मइया की आंख बचा कर कन्हैया ने चुराया माखन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मइया की आंख बचा कर कन्हैया ने चुराया माखन
अलीगढ़।
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मइया की आंख बचा कर कन्हैया ने चुराया माखन
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार रात आठ बजे चिरंजीलाल इंटर कॉलेज में माखन चोरी की लीला का मंचन किया गया। मंचन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की शाम से भी कॉलेज में भीड़ शुरू हो गई। उधर, पंडाल में बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। जिससे अन्य श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।
लीला संयोजक प्रदीप माहेश्वरी ने बताया कि मैइया यशोदा सुबह भगवान श्रीकृष्ण को जगाने का प्रयास करती है। जब वह नहीं जागते तो मैइया यशोदा घर के अन्य काम व्यस्त हो जाती है। भागवान श्रीकृष्ण जागकर चोरी के माखन खाने लगते है, तभी मैइया को माखन चोरी की भनक लग जाती है और कन्हैया को आकर पकड़ लेती हैं। उधर बृज की गोपियां श्रीकृष्ण को माखन खाने के लिए बुलाती हैं। श्रीकृष्ण छिपकर माखन खाते हैं तभी गोपियां उन्हें पकड़कर पीटने का प्रयास करती है, कन्हैया उन्हें बातों में उलझाकर बांध देते हैं। कन्हैया सखाओं को बुलाकर दूध, दही, माखन खाते और फैलाते हैं। दूसरे दिन कन्हैया अन्य सखियों के घर जाकर दूध, दही खाते और फैलाते है। सखियां घर लौटकर कन्हैया को भगा देती हैं। उधर, माखन चोरी लीला का मंचन चल रहा था तभी कार्यक्रम स्थल पर बैठने को लेकर दो युवकों में विवाद होने लगा। एक पक्ष के साथ कुछ और युवक आ गए, जिन्होंने विवाद करने वाले दूसरे युवक को दबोच लिया और जमकर पीटा। इससे वहां अफरा-तफरी की स्थित पैदा हो गया। हमलावर उस युवक को कॉलेज के बाहर तक पीटते ले गए। लीला संयोजक प्रदीप माहेश्वरी ने मारपीट की घटना से इंकार कर दिया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय, प्रेम प्रकाश माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, ठा. श्यौवीर सिंह, मनोहर लाल, जुगल किशोर, शिव शंकर वार्ष्णेय मौजूद थे।