फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   krishna Janmasthami

रात में जन्मे ब्रज के लल्ला...शहर में मच गया हल्ला

Fri, 17 Sep 2021 05:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
krishna Janmasthami
इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण और अर्जुन के विग्रह पर की गई गई सजावट। - फोटो : HARDUAGANJ
द्वापर युग जैसे संयोग में सोमवार की रात 12 बजते ही चारों ओर कृष्ण जन्म की बधाइयां गूंज उठीं। श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और भोग लगाया। इस दौरान गंगा-जमुना के दोआब पर बसे अलीगढ़ शहर में कृष्ण जन्म उत्सव की धूम रही। शहर के मुख्य श्री वार्ष्णेय मंदिर से लेकर विभिन्न मंदिरों और स्थानों सहित जिला कारागार तक कृष्ण के जन्म का शोर सुनाई दिया।
विज्ञापन

कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने सोमवार सुबह से ही तैयारियां प्रारंभ कर दी थीं। दिन में भोग-प्रसादी, मिठाई, फल, मेवा, पोशाक, चंदन, दूध-दही आदि खरीदा। सुबह से विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर रहा। सतरंगी लाइट, झालर, फूलमाला और गुब्बारों से मंदिरों और श्रद्धालुओं ने अपने घर में मंदिर स्थान को सजाया था। इसके बाद जैसे ही सोमवार की रात 12 बजे, वैसे ही शहर में ब्रज के लाला माखनचोर के जन्म की बधाइयां गूंज उठीं और घंटे घड़ियाल बज उठे। मंदिर के महंत, पुजारियों के साथ श्रद्धालुओं ने अपने-अपने लड्डू गोपाल अथवा कान्हा की प्रतिमाओं को पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद नई पोशाक पहनाकर, तिलक, चंदन लगाकर मुकुट, मोरपंख और बांसुरी धारण कराई। भोग लगाकर आरती उतारी। इसके बाद एक दूसरे को प्रसादी बांटकर कान्हा के जन्म की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

शहर में देखने को मिली ब्रज की छटा
- शहर के अंदर श्री वार्ष्णेय मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों के साथ अपार्टमेंट और कालोनियों के मंदिरों में भी जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां ब्रज की छटा देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर में सजाए गए कान्हा
- कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों को कान्हा के रूप में सजाया। इसके बाद उन्हें लेकर अभिभावक घर के आसपास के मंदिरों में पहुंचे। लोगों ने राधा-कृष्ण के इन स्वरूपों को दुलार किया।
चित्रकार शिवाशीष ने बनाई बिहारी जी की पेंटिग
-जन्माष्टमी के मौके पर मशहूर चित्रकार शिवाशीष शर्मा ने बिहारी जी की ऑयल पेंटिग बनाई और उसे साझा किया। उन्होंने बताया कि 15 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद यह पेंटिंग पूरी हुई है। चित्रकार शिवाशीष वरिष्ठ कवि प्रेम किशोर पटाखा के सुपुत्र हैं और करतारपुर कॉरिडोर को भी अपनी चित्रकारी से सजा चुके हैं।
यहां हुए कार्यक्रम
-श्री वार्ष्णेय मंदिर में रात 12 बजे कान्हा के जन्म के साथ उनके गोकुल जाने की लीला का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने लीला का आनंद लिया। यहां 12 फुट ऊंचे अमरनाथ हिमलिंग की झांकी भी सजाई गई थी। इस मौके पर भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप वाले, पुखराज सराफ, राजाराम मित्र, एलडी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
- श्री वाराह भगवान एवं केसरी किशोर हनुमान महाराज मंदिर में भक्तों ने हिंडोला सजाया था। इस मौके पर नितिन वार्ष्णेय, अटल कुमार वार्ष्णेय, रतन कुमार वार्ष्णेय, विपिन राजाजी, रंजन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित ऑनलाइन संभवामि युगे युगे कार्यक्रम को सैकड़ों लोगों ने लाइव देखा। भजन-संकीर्तन के साथ-साथ बीच-बीच में आयोजित कृष्ण लीलाओं को दर्शकों ने ढेर सारे लाइक भी दिए। महाआरती के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। यह कार्यक्रम पूरे देश के साथ-साथ कई अलीगढ़वासियों ने भी देखा।
- वामासारथी पुलिस परिवार वेलफेयर के नेतृत्व में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसएसपी कलानिधि के निर्देशन में इस प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों ने प्रतिभाग किया। अभ्यम पहले, आयुष दूसरे व आकृति तीसरे स्थान पर रहीं। यहां क्षेत्राधिकारी द्वितीय मोहसिन खां एवं पुलिस परिवार के सदस्य व बच्चे उपस्थित रहे।
- जिला कारागार में सोमवार को धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। बंदियों के बीच आयोजित गीत, संगीत और नृत्य की त्रिवेणी से ब्रज का माहौल बन उठा। राधा-कृष्ण के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया। वहीं मंदिर को काफी सुंदर रूप में सजाया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा, जेलर पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
- नादा चौराहा स्थित श्री श्री राधा बांके बिहारी भक्ति योग केंद्र इस्कॉन मंदिर में कथा, कीर्तन, महाआरती, प्रसाद, छप्पनभोग दर्शन का आयोजन किया गया। आयोजन में अच्युत केशव दास और दामोदर दास का सहयोग रहा।
- जयगंज स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में 15वें छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस मौके पर सूर्या युवा मंडल के भारतेंदु पंडित, दीपक सराफ, ऋ षि वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, धीरज अग्रवाल, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।
-अलीगढ़ पुलिस लाइन स्थित मंदिर में पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। लोगों के आकर्षण के लिए श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई थी।
- अखिल भारतीय श्री वार्ष्णेय युवा संगठन एवं श्री अक्रूर जी महाराज शोभायात्रा समिति ने अक्रूर महाराज पार्क में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया । यहां झांकी प्रदर्शन, सजावट, नृत्य आदि कार्यक्रमों की धूम रही।
- श्री अग्रवाल युवा संगठन ने रसलगंज स्थित अग्रसेन चौक पर बाबा अमरनाथ बर्फानी गुफा की झांकी सजाई। भजनोत्सव, झांकी और दही-हांडी का कार्यक्रम हुआ। जिसे देखकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। इस मौके पर मनोज गोयल, विपिन मित्तल, सीए विकास अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, इंजीनियर आकाश गर्ग, विवेक अग्रवाल, एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल, अंकित गुप्ता, निकुंज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

-38वीं बटालियन पीएसी के मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। जवानों के सहयोग से यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ और मंदिर के बाहर रामघाट रोड पर मेला लगा। जिसमें महिलाओं और बच्चों की सर्वाधिक सहभागिता देखी गई।

अचलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करते लोग  । अमर उजाला

अचलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करते लोग । अमर उजाला- फोटो : CITY OFFICE

जन्माष्टमी पर मंगलेश्वर महादेव में कान्हा को झुलाती महिलाएं  ।

जन्माष्टमी पर मंगलेश्वर महादेव में कान्हा को झुलाती महिलाएं । - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed