{"_id":"68a16e2e8d7c5f44610a3f94","slug":"krishna-janmashtami-celebration-in-aligarh-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami: जन्मे कृष्ण कन्हाई, हर ओर गूंजी बधाई, घर-घर सजे हिंडोले, ठाकुरजी का हुआ अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishna Janmashtami: जन्मे कृष्ण कन्हाई, हर ओर गूंजी बधाई, घर-घर सजे हिंडोले, ठाकुरजी का हुआ अभिषेक
Sun, 17 Aug 2025 11:23 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:23 AM IST
सार
दिनभर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का वृत रहने के बाद देर रात 12 बजे लगभग चांद निकलते ही मंदिर और घरों में पूजा, आरती होने लगी। चांद को अर्घ्य दिया गया और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। तदोपरांत व्रत रखने वालों ने भोजन किया।
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजा दरबार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 16 अगस्त को पूरे उल्लास व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शहर से लेकर देहात तक हर ओर कान्हा के जन्म की धूम मची रही।
विज्ञापन
घड़ी में रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण घर-घर में जन्मे। हर ओर बधाई गूंज उठी। बधाइयों के साथ ही पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद आरती कर भोग प्रसाद बांटा गया। देर रात तक श्रीराधाकृष्ण के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंदिरों के बाहर मेले भी लगे। इस मौके पर भक्तों ने मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घरों के मंदिरों में भी हिंडोले बनाकर भव्य सजावट की गई। सुबह से ही भक्तों में उत्साह का वातावरण देखते ही बन रहा था। भक्तों ने लड्डू गोपाल का अभिषेक करने के साथ ही उन्हें पालने में झूला भी झुलाया। शहर भर में इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित हुए। भक्तों ने श्रीकृष्ण के जन्म पर झांकी भी सजाईं।