{"_id":"67664ae17108dbecdf0b90c6","slug":"koil-tehsil-revenue-bar-association-nomination-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Koil Tehsil Revenue Bar Association: पहले दिन हुए आठ नामांकन, 28 दिसंबर को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Koil Tehsil Revenue Bar Association: पहले दिन हुए आठ नामांकन, 28 दिसंबर को होगा मतदान
Sat, 21 Dec 2024 10:28 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:28 AM IST
सार
23 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 24 दिसंबर को दोपहर 12 से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी। 28 दिसंबर को मतदान सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक तहसील परिसर में होगा।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन देते विजय सिंह तेवतिया
- फोटो : संवाद
विस्तार
तहसील राजस्व बार एसोसिएशन कोल के 28 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव में 20 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
इन्होंने किया नामांकन
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विजय सिंह तेवतिया, ओमप्रकाश शर्मा, महासचिव पद के लिए महेंद्र प्रताप सिंह धाकड़े, रामवीर सिंह बघेल, संयुक्त सचिव पद के लिए भूप सिंह, मो. फुरकान, कोषाध्यक्ष पद के लिए तिलक सिंह व दीपक कुमार वर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्याशियों ने जुलूस के साथ अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी ओपी सिंह एडवोकेट के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
चुनाव कार्यक्रम
निर्वाचन अधिकारी ओपी सिंह एडवोकेट ने बताया कि 23 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 24 दिसंबर को दोपहर 12 से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर एक से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी। 28 दिसंबर को मतदान सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक तहसील परिसर में होगा। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
यहां यदुवीर सिंह सोलंकी, मोहित शर्मा, निधीश भट्ट, आनंद विवेक, रामगोपाल, जीपी सिंह, देवेंद्र वार्ष्णेय, रमेश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, राजबहादुर सिंह चौहान, तेजवीर सिंह त्यागी, रुप किशोर गोयल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।