फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kitten fell into deep pit

Aligarh: खंभे के कई फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा बिल्ली का बच्चा, एक घंटे का रेस्क्यू कर बचाई जान

Sun, 10 Sep 2023 06:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 06:38 PM IST
सार

बिजली के पुराने खंभे को हटाकर नया लगाया जा रहा था। ऐसा ही एक खंभा काट दिया गया। इससे छह इंच चौड़ा और कई फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस गड्ढे में उछल-कूद मचा रहा बिल्ली का बच्चा जा गिरा।

विज्ञापन
Kitten fell into deep pit
बचाई बिल्ली के बच्चे की जान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में एक खंभे को हटाने में हुए गड्ढे में फंसे एक बिल्ली के बच्चे को बचाने के लिए एक घंटे तक मशक्कत हुई। लगभग 24 घंटे के बाद उसे बचाया जा सके। 

विज्ञापन


शनिवार को घंटाघर-स्टेशन रोड पर भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा के सामने स्मार्ट सिटी के तहत सड़क निर्माण हो रहा था। यहां लगे बिजली के पुराने खंभे को हटाकर नया लगाया जा रहा था। ऐसा ही एक खंभा काट दिया गया। इससे छह इंच चौड़ा और कई फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस गड्ढे में उछल-कूद मचा रहा बिल्ली का बच्चा जा गिरा। उसके रोने की आवाज राहगीरों ने सुनी लेकिन उसे निकाला नहीं जा सका। 
विज्ञापन


बारिश के चलते किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रविवार सुबह फिर से वहां लोगों की भीड़ जुटी। जीव दया फाउंडेशन के सदस्य हेमंत कुमार भारद्वाज मौके पर आ गए। उन्होंने करीब एक घंटे तक मेहनत कर बच्चे को बाहर निकाला। अब उसका उपचार कराया जा रहा है। हेमंत ने बताया कि फाउंडेशन पशुओं के लिए ही काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed