फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kirti Construction did not start the work of removing the mountain of garbage

अलीगढ़ः कीर्ति कंस्ट्रक्शन ने शुरू नहीं किया कूड़े के पहाड़ को हटाने का कार्य

Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kirti Construction did not start the work of removing the mountain of garbage
एटूजेड प्लांट में पुराने कूड़े के पहाड़े को हटाने का काम कीर्ति कंस्ट्रक्शन द्वारा शुरू नहीं किया गया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने गहरी नाराजगी जताई है और तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन

महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अधिकारियों के साथ बुधवार को एटूजेड प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट में करीब एक लाख टन पुराना कूड़ा (लीगेजी वेस्ट) पड़ा है, जिसका निस्तारण करना है। कूड़े को निस्तारित करने के लिए कीर्ति कंस्ट्रक्शन को नामित किया गया है। जनवरी में जियो मैट्रिक सोल्यूशन द्वारा ड्रोन से सर्वे किया गया था।
विज्ञापन

उसके बाद से कूड़े के पहाड़ को हटाने का काम खटाई में पड़ा है। नगर आयुक्त ने एटूजेड प्लांट के हेड समय सिंह को कूड़े में एकत्र प्लास्टिक को अलग कर आरडीएफ, कोयले बनाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस संबंध में एक कंपनी से बात चल रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि महानगर के हर वार्ड के घर-घर से सौ प्रतिशत कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण प्लांट की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। महापौर मो. फुरकान ने कहा कि नगर निगम शहर को साफ सुथरा एवं कूड़ा मुक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है। शहर में आधुनिक उपकरणों से सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि आज 10 पार्षद वार्ड में प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने के लिए एक-एक गाड़ी उपलब्ध कराई गई है। आने वाले समय में सभी पार्षद वार्डों में दो-दो गाड़ियां लगाकर 100 प्रतिशत कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed