{"_id":"5ce46110bdec2206fd72c346","slug":"killing-the-head-of-the-laborer-sleeping-in-the-cottage","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में सो रहे मजदूर की सिर कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में सो रहे मजदूर की सिर कुचलकर हत्या
Wed, 22 May 2019 02:15 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
महमूद नगर में हुई अहमद सईद की मौत के बाद लगी भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडराक क्षेत्र के गांव हसनपुर में झोपड़ी में सो रहे मजदूर की गला दबाकर और सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह खेतों पर गए परिजनों व अन्य गांव वालों ने शव पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पाकर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। देर रात समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों को लेकर परिवार भी अंजान था और अज्ञात कारणों का उल्लेख करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।
हसनपुर निवासी राजकुमार (33) पुत्र भगवान दास निवासी मडराक दूध व मट्ठा बेचने का काम करता था। परिजनों के अनुसार राजकुमार सोमवार रात को हर रोज की तरह खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा थे। रात के समय किसी अज्ञात हमलावर ने उसकी हत्या कर दी। सुबह जब परिजन पहुंचे तो उनका शव पड़ा मिला। देखने से ही साफ लग रहा था कि उनका गला दबाया गया है और सिर कुचला गया है।
पिता भगवान दास ने बताया कि बेटे या परिवार से किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं थी। पता नहीं किसी ने उसकी हत्या क्यों की। थाना पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजकुमार का गला दबाने और सिर में ईंट मारने की बात सामने आई है। अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है। जांच में पता चला है कि उसका अपनी पत्नी से कई साल पहले तलाक हो गया और पत्नी ने भी दूसरी जगह घर बसा लिया है। फिलहाल कारणों को लेकर कुछ भी कहना संभव नहीं है। उसके चारित्रिक मसले की जांच भी की जा रही है।