फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kidnapping and Physical harassment a teenage girl

Aligarh: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, दो आरोपी पकड़े

Thu, 24 Apr 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 01:50 AM IST
सार

किशोरी के अनुसार वह एक डेयरी पर दूध देकर घर लौट रही थी, इसी दौरान सुनसान जगह देखकर चार लड़कों ने उसे दबोच लिया और मुंह बंद कर आम के बाग में ले गए। जहां तीन युवकों ने उसके हाथ पैर पकड़ कर छेड़खानी की। चौथे युवक ने उसके संग जबरन दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Kidnapping and Physical harassment a teenage girl
किशोरी से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम डेयरी पर दूध देकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव के चार लड़के जबरन उठाकर नजदीक आम के बाग में ले गए, जहां एक युवक ने किशोरी संग दुष्कर्म किया। तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता के भाई की तहरीर पर चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जलाली पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय किशोरी के पिता नहीं हैं और मां मानसिक रूप से कमजोर है। दो भाई और पांच बहनों में किशोरी पांचवें नंबर की है। बड़ी बहन विवाहित है। बड़ा भाई गाजियाबाद के एक बिजलीघर पर संविदाकर्मी है। मां और तीन बहनों संग किशोरी गांव में रहती है। पशु पालन कर उसका दूध डेयरी को बेचकर परिवार का खर्चा चलता है।
विज्ञापन


किशोरी के अनुसार मंगलवार देर शाम वह समीपवर्ती गांव की एक डेयरी पर दूध देकर घर लौट रही थी, इसी दौरान सुनसान जगह देखकर चार लड़कों ने उसे दबोच लिया और मुंह बंद कर चकरोड पर स्थित आम के बाग में ले गए। जहां तीन युवकों ने उसके हाथ पैर पकड़ कर छेड़खानी की। चौथे युवक ने उसके संग जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता रोती हुई घर पहुंची, जहां उसने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह गांव पहुंचा बड़ा भाई किशोरी को लेकर थाने गया और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराते हुए उसके भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें एक युवक को नामजद किया गया है। तीन अज्ञात के मुंह पर कपड़ा बंधा था। दोपहर में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें रवि पुत्र अजयपाल सिंह और पंकज पुत्र संतोष खटीक शामिल हैं। दो अन्य की तलाश जारी है। सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामला सामूहिक दुष्कर्म का नहीं बल्कि दुष्कर्म और छेड़खानी का है। रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी दो की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed