फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kidnapped teacher recovered , three arrested

अगवा शिक्षक बरामद, तीन गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2016 01:20 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 23 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped teacher recovered , three arrested
अपहरण में पुलिस को 5 अन्य बदमाशों की तलाश है। शिक्षक के सकुशल वापसी से प्रसन्न होेकर उनके परिजनाें ने सर्विलांस/एसओजी टीम को 1.21 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मादक इंटर कॉलेज के शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा निवासी मथना12 फरवरी को गांव से स्कूल जाते समय स्कार्पियो संख्या डीएल 3 सी एएस 3286 के माध्यम से अगवा कर लिया गया था। इसके बाद शाम 8 बजे शिक्षक के नंबर से उनकी पत्नी के फोन पर 50 लाख की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना देने पर पुलिस हरकत में आई। सीओ खैर के निर्देशन में इंस्पेक्टर खैर राजवीर सिंह, सर्विलांस/एसओजी प्रभारी रवि त्यागी, एसओ जवां छोटेलाल की टीम ने शिक्षक को बरामद करने के लिए अपने सारे घोड़े खोल दिए । 9 दिन बाद 21 फरवरी तक चली रैकी, मुखबिरी, सर्विलांस सर्च के बाद बदमाशों के सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने अगवा शिक्षक को मथना से एक किमी दूर स्थित गांव अहरौला से बरामद कर लिया। उस समय बदमाश शिक्षक को बाइक से शिफ्टिंग की फिराक में थे।
विज्ञापन


इस दौरान तीन आरोपियाें दलवीर सिंह निवासी सुबकरा गोंडा, अशोक कुमार निवासी मथना खैर, मुकेश निवासी अहरौला खैर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्हाेंने पांच अन्य साथियों के भी नाम  बताए हैं। अपहरण में प्रयुक्त स्कार्पियो, तमंचा, पिस्टल आदि भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये व शिक्षक परिवार ने 1.21 लाख के नगद इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शिक्षक का कहना है कि उसे बेरहमी से पीटा गया। हाथ पैर बांधकर दो दिन तक कुएं में लटकाए रखा गया। रात को बाहर खींच लेते थे। इससे परेशान होकर उसने 19 फरवरी को  उसे खुदकुशी के लिए तमंचा मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed