फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khirnigate-Sasnigate's drain will create waterlogging

खिरनीगेट-सासनीगेट का गंदगी से पटा नाला पैदा करेगा जलभराव

Thu, 09 Jun 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Khirnigate-Sasnigate's drain will create waterlogging
सासनी गेट पर कूड़े के ढेर से अटा पड़ा नाला। - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम शहर में जगह-जगह नाला सफाई करवाने का दम भर रहा है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। खिरनीगेट से सासनीगेट होकर निकले नाले की तलाझाड़ सफाई दूर, ऊपर एकत्रित कचरे तक को नहीं हटाया गया है। ऐसे में पिछले वर्षों की तरह बरसात में जलभराव के साथ गंदगी सड़कों पर बहने की आशंका से शहरवासी चिंतित हैं। वहीं नाले में पड़े पशुओं के शवों से उठती दुर्गंध लोगों को बेचैन किए हुए है।
विज्ञापन

खिरनीगेट से सासनीगेट की तरफ जा रहा यह नाला जगह-जगह टूटा हुआ भी है। सफाई न होने से नाले के ऊपर गंदगी साफ नजर आ रही है। खुला होने से नाले में जानवर गिर जाते हैं। रात में गिरने वाले पशुओं पर लोगों की नजर नहीं पड़ती, जिससे उनकी मौत हो जाती है। इसके बाद इन पशुओं का शव सड़ने के साथ दुर्गंध उठने लगती है। मजबूरी में स्थानीय लोग चंदा अथवा अन्य व्यवस्था कर उनका शव उठवाकर दूर फिंकवाते हैं।
विज्ञापन

इस नाले के आसपास कई कोचिंग सेंटर भी हैं। दुर्गंध की वजह से कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-नाले की साफ सफाई की स्थिति काफी खराब है। नाला खुला होने से अक्सर कुत्ते गिरकर उसी में मर जाते हैं, जिससे दुर्गंध आती रहती है। मजबूरन स्वयं ही मरे कुत्तों को उठवाना पड़ता है। बारिश में स्थित और भी बदतर हो जाती है। -सोनू राज सक्सेना, सासनीगेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नगर निगम नाला सफाई का श्रेय लेता रहता है, लेकिन जहां नाला खुला पड़ा है, वहां अभी तक सफाई नहीं हुई है। बारिश में नाला उफान पर आता है तो सड़कों पर गंदगी आ जाती है, जो काफी परेशानी का सबब बनती है। -राजू कौशिक, सासनीगेट।

-कई बार कहने के बावजूद नाले की सफाई नहीं हुई। बारिश में नाला उफनाने पर हजारों स्थानीय निवासी व राहगीर परेशान होंगे। कीचड़ में होकर गुजरना पड़ेगा। गलियों तक जलभराव हो जाता है। -हफीज अब्बासी, पार्षद वार्ड नंबर 55, सासनीगेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed