फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khatu Shyam Nishan Yatra

अलीगढ़ : सुबह निशान यात्रा और शाम को भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Wed, 09 Mar 2022 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Nishan Yatra
श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने मंगलवार को धूमधाम से फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया। सुबह रामघाट रोड पर श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए निशान यात्रा निकाली। शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया। शाम को राजा गार्डन खाटू नगरी में परिवर्तित हो गया। यहां श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम संग होली खेली और जमकर धमाल मचाया। आयोजन भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

सुबह निशान यात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विशाल गर्ग (बीडीके) ने खाटू श्याम बाबा के डोले का शृंगार एवं आरती कर किया। यात्रा में अनेक श्याम प्रेमी निशान हाथ में पकड़े हुए बाबा श्याम की भक्ति में झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। यातायात व्यवस्था को 40 निजी गार्ड व 40 श्याम सेवक संभाल रहे थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निशान यात्रा में महिलाओं का काफिला आगे चल रहा था। यात्रा का समापन राजा गार्डन पर हुआ। सभी भक्तों को समिति के पदाधिकारियों ने प्रसादी ग्रहण कराई। शाम छह बजे से राजा गार्डन खाटू नगरी में परिवर्तित हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश बागड़ा ने सुंदर-सुंदर भजन सुनाए तो श्रद्धालु झूम उठे। कई लोग खड़े होकर नाचने लगे। तोरण द्वार, श्याम कुंड, श्याम बगीची आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बाबा का अत्यंत भव्य दरबार दिल्ली के कारीगरों ने किया। सभी ने मिलकर खाटू श्याम को विशेष प्रसाद गुलाब चूरमा का भोग लगाया। चरण पादुका सेवा के लिए गुरुग्राम हरियाणा से पधारे श्री श्याम चरण पादुका सेवा समिति ने अपनी सेवा प्रदान की। शाम को भजन संध्या में 60 श्याम सेवकों की टोलियों ने व्यवस्था संभाली। इस मौके पर अध्यक्ष विशाल गर्ग, महामंत्री विनीत वार्ष्णेय, संदीप गर्ग, पीयूष तायल, राजीव गुप्ता, सुशील गुप्ता, मनोज विज्ञापन, कमल गुप्ता, सचिन तायल, सुमित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed