अचलताल स्थित सिद्धपीठ गिलहराज मंदिर में रविवार को धूमधाम से खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां आयोजित भजन संध्या में भक्त जमकर झूमे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महंत योगी कौशलनाथ ने खाटू श्याम बाबा का भोग लगाकर और पूजन कर किया।
खाटू श्याम बाबा को भक्तों के सहयोग से छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में गायक अघोर स्वामी अरविंद ने मधुर मधुर गीत प्रस्तुत किए। जिन्हें सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए और भजनों पर नाचने लगे। गायिका आशा शर्मा व शिवानी शर्मा ने बाबा का गुणगान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर पंडित विमल वेदपाठी, लोकेश गोयल, रविकांत गोस्वामी, दीपक ब्रजवासी, अनिल अवस्थी, प्रशांत समाधिया, पंडित कृष्णा, हितेश कुशवाह, आंनद सक्सेना, हर्षवर्द्धन, चिराग सक्सेना आदि मौजूद रहे।