फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kharmas has started, auspicious works will happen after 13th April

Kharmas: मीन-धनु राशि में आया सूर्य, एक माह शुभ कार्य बंद, चैत्र नवरात्रि खरमास में, इन तारीख में होंगे विवाह

Thu, 14 Mar 2024 08:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 08:30 PM IST
सार

धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लग गया है। खरमास 14 मार्च को दोपहर 12:36 से शुरू होकर एक माह तक रहेगा। इसमें कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। विवाह भी नहीं होंगे। 13 अप्रैल की रात्रि 09:05 तक खरमास रहेगा। जिसके बाद विवाह, मुंडन, हवन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
Kharmas has started, auspicious works will happen after 13th April
खरमास 2024 - फोटो : गूगल

विस्तार

धनु और मीन राशि में सूर्य के प्रवेश करने से 14 मार्च को खरमास शुरू हो गया। अब एक माह तक काई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा। इस बार चैत्र नवरात्रि खरमास में शुरू हो रहे हैं। खरमास के खत्म होने के बाद ही शहनाई गूजेंगी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लग गया है। खरमास 14 मार्च को दोपहर 12:36 से शुरू होकर एक माह तक रहेगा। इसमें कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। विवाह भी नहीं होंगे। 13 अप्रैल की रात्रि 09:05 तक खरमास रहेगा। जिसके बाद विवाह, मुंडन, हवन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरमास के बाद विवाह के मुहूर्त

  • अप्रैल में 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26
  • मई और जून में नहीं होंगे विवाह
  • जुलाई में 09, 11, 12, 13, 14, 15, 17
  • अगस्त, सितंबर, अक्टूबर में नहीं होंगे विवाह
  • नवंबर में 17, 18, 23, 25, 27, 28 
  • दिसंबर में 2, 3, 4, 6, 7, 10, 11, 14 


खरमास में ये न करें
जब भी हम कोई मांगलिक कार्य करते हैं तो उसके फलित होने के लिए गुरु का प्रबल होना जरूरी है। धनु एवं मीन बृहस्पति ग्रह की राशियां हैं। खरमास के समय सूर्य इन दोनों राशियों में होते हैं, इसलिए शुभ कार्य नहीं होते। खरमास में गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नए बिजनेस का प्रारंभ, शादी, सगाई, वधू प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।


इस बार खरमास में नवरात्रि
इस बार नवरात्रि का प्रारंभ खरमास में हो रहा है। चैत्र नवरात्रि  9 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। इसी बीच में चैत्र नवरात्रि पूजा पाठ कलश स्थापना सुबह से ही प्रारंभ हो जाएंगे । इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ होगी। चैत्र नवमी 17 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed