फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair police officer present in line after sending victims to jail

Aligarh: पीड़ितों को जेल भेजने पर खैर कोतवाल लाइन हाजिर, एसओ जवां हटाए, लोधा चौकी प्रभारी को भी हटाया

Sat, 15 Nov 2025 10:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 10:15 AM IST
सार

पीड़ितों को जेल भेजने पर कोतवाल खैर को लाइन हाजिर कर दिया है। एसओ जवां को भी हटाया गया है। दो सीओ को भी बदला गया है। लोधा की खेरेश्वर चौकी प्रभारी मानिंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

 

विज्ञापन
Khair police officer present in line after sending victims to jail
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने 14 नवंबर रात जिले में दो सीओ व कई कोतवालों को इधर से उधर किया है। इस बदलाव के क्रम में जरारा की घटना में पीड़ितों को जेल भेजने पर कोतवाल खैर को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं एसओ जवां को भी हटाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अब तक सीओ गभाना का चार्ज संभाल रहे संजीव तोमर को छर्रा व छर्रा में काम देख रहे धनंजय को सीओ गभाना बनाया गया है। बता दें कि यह बदलाव इलाके में प्रतिबंधित पशु कट्टी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसी तरह पिछले दिनों जरारा में हुई मारपीट की घटना में पीड़ितों को जेल भेजने का आरोप कोतवाल खैर दुष्यंत तिवारी पर लगा। इस संबंध में हुईं शिकायतों में उन पर आमजन से बेहतर व्यवहार न करने तक की बात कही गई। इसी क्रम में उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर सासनी गेट से हरिभान सिंह राठौर को खैर भेजा है। 
विज्ञापन


वहीं विजयगढ़ से बालेंद्र सिंह को सासनी गेट, दादों से धीरज यादव को विजयगढ़, एएचटीयू से सरिता द्विवेदी को दादों, अतरौली से सत्यवीर सिंह को लोधा, लोधा से अंकित को अतरौली, साइबर क्राइम से एकता सिंह को एएचटीयू का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं जवां से पूर्व में लाइन हाजिर किए गए एसओ हेमंत मावी को सिविल लाइंस की चौकी दोदपुर का प्रभारी बनाया है। जवां पर पूर्व में ही योगेंद्र सिंह को एसओ बनाया है। वहीं लोधा की खेरेश्वर चौकी प्रभारी मानिंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed