{"_id":"65ef36a00ebf9fa02604250c","slug":"khair-gram-pradhan-narayanpur-sachin-baliyan-missing-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नहीं मिले ग्राम प्रधान नरायनपुर, यमुना नदी में तलाश जारी, दोस्तों से की जा रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नहीं मिले ग्राम प्रधान नरायनपुर, यमुना नदी में तलाश जारी, दोस्तों से की जा रही पूछताछ
Mon, 11 Mar 2024 10:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 10:22 PM IST
सार
नरायनपुर गांव के प्रधान सचिन बालियान अपने चार दोस्तों के साथ कार द्वारा वृंदावन की परिक्रमा करने गये थे। रात्रि के समय पार्टी करने के बाद यमुना नदी के किनारे केसी घाट पर प्रधान नाव में बैठकर अपनी पत्नी आरती से वीडियोकॉल कर रहे थे। फोन अचानक कट गया तथा वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गए।
विज्ञापन
यमुना
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में यमुना नदी के केसी घाट से गायब खैर के गांव नरायनपुर के प्रधान का कोई सुराग पुलिस व परिजनों को नहीं मिला है। हालांकि गोताखोर व स्टीमर की मदद से मथुरा पुलिस व ग्रामीण तलाशने का भरसक प्रयास कर रहे है। वहीं यमुना नदी के किनारे मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
9 मार्च की रात्रि नरायनपुर गांव के प्रधान सचिन बालियान अपने चार दोस्तों के साथ कार द्वारा वृंदावन की परिक्रमा करने गये थे। रात्रि के समय पार्टी करने के बाद यमुना नदी के किनारे केसी घाट पर प्रधान नाव में बैठकर अपनी पत्नी आरती से वीडियोकॉल कर रहे थे। फोन अचानक कट गया तथा वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। तभी से मथुरा पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से गोताखोर व स्टीमर से प्रधान की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
11 मार्च की देर सांय वृंदावन में यमुना नदी के किनारे मौजूद प्रधान के तयेरे भाई अधिवक्ता रतन सिंह ने बताया कि पुलिस व निजी स्तर पर प्रधान को तलाशा जा रहा है, किन्तु अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। वहीं इंस्पेक्टर वृंदावन आनन्द शाही के अनुसार गायब प्रधान के दोस्तों से गहराई से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन