{"_id":"6907515fb2a5c238bd0b6317","slug":"khair-galla-mandi-open-daily-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की आवक हुई कम: किसानों के लिए अब प्रतिदिन खुलेगी खैर गल्ला मंडी, बुधवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की आवक हुई कम: किसानों के लिए अब प्रतिदिन खुलेगी खैर गल्ला मंडी, बुधवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश
Mon, 03 Nov 2025 02:11 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:11 AM IST
सार
किसानों के ट्रैक्टरों के प्रवेश के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। गेट सुबह तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेगा। इसके बाद किसी भी ट्रैक्टर या वाहन को मंडी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
खैर मंडी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैर क्षेत्र के किसानों के लिए अब खैर गल्ला मंडी प्रतिदिन खुलेगी। दिवाली के बाद धान की आवक कम होने की वजह से मंडी समिति ने यह निर्णय लिया है। अभी तक मंडी एक दिन छोड़कर खोली जा रही थी।
विज्ञापन
मंडी समिति के अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने 2 नवंबर को व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया कि अब मंडी प्रत्येक दिन खुलेगी। केवल साप्ताहिक अवकाश बुधवार को रहेगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व धान की आवक लगभग डेढ़ से दो लाख बोरे प्रतिदिन तक पहुंच गई थी, जिससे पूरे कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती थी। जाम और अव्यवस्था से निपटने के लिए समिति ने मंडी को एक दिन छोड़कर खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन अब धान की आवक में कमी आई है। प्रतिदिन करीब 50 हजार बोरे ही मंडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
प्रताप चौधरी ने बताया कि किसानों के ट्रैक्टरों के प्रवेश के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। गेट सुबह तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेगा। इसके बाद किसी भी ट्रैक्टर या वाहन को मंडी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंडी प्रशासन ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की है ताकि खरीफ सीजन का शेष कारोबार भी सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
1 नवंबर को डीएम ने देखी थीं मंडी की व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी अलीगढ़ ने अन्य अधिकारियों के साथ 1 नवंबर को खैर गल्ला मंडी का निरीक्षण किया था। उन्होंने मंडी परिसर में व्यापारियों, आढ़तियों और किसानों से बात कर व्यास्थाओं की जानकारी ली थी। मंडी में आने-जाने वाले वाहनों से होने वाले जाम की समस्या, टिन शेड की कमी, तथा चबूतरों के जर्जर होने जैसी दिक्कतें रखी थीं।