फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Keshav Seva Dham annual festival

Aligarh News: केशव सेवा धाम के वार्षिकोत्सव में बही भारतीय संस्कृति की धारा, लगे स्वदेशी स्टॉल

Sun, 29 Sep 2024 11:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:36 PM IST
सार

समारोह में विभिन्न स्टाल भी लगाए गए। दीनदयाल धाम, फरह से जुड़े तमाम स्वदेशी उत्पाद थे, जिसकी लोगों ने खरीदारी की।

विज्ञापन
Keshav Seva Dham annual festival
सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में मथुरा रोड पर सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम के वार्षिकोत्सव में भारतीय संस्कृति की धारा बही। पूर्वोत्तर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोह लिया। स्वदेशी स्टॉल भी लगाए गए। समारोह में बच्चों के पालकों सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

मंचासीन
डीएम विशाख जी ने कहा कि भारत में विविधता होने के बाद भी हम एक हैं। एक झंडे के नीचे हैं। इसका मूल कारण और हमारी संस्कृति है, जबकि वर्तमान समय में तमाम देशों में युद्ध की स्थिति है। हमारे यहां की संस्कृति है, हमें जोड़े रहती है। हमारे यहां थोड़ी थोड़ी देर में भाषा और पानी का बदलाव रहता है। फिर भी हम एक हैं। यही हमारी खासियत है। मुख्य वक्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संघचालक सूर्य प्रकाश टोंग ने कहा कि जिस प्रोजेक्ट में आज हम यहां खड़े हैं, हमारा भी जुड़ाव रहा है। हम अभी के लिए राष्ट्रीयता बहुत जरूरी है। पूर्वोत्तर के राज्यों को गलत धारणाएं बिठाई गईं। पूर्वोत्तर राज्य के लोग जब उत्तर प्रदेश, बिहार या फिर अन्य प्रदेश में जाते थे तो वो कहते थे कि हम भारत में जा रहे हैं। वो अपने को भारत से कटे मानते थे। इसलिए आरएसएस ने बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़ा। 
विज्ञापन


सुभाष लिटिल ने कहा कि इस प्रकल्प में सभी अधिक से अधिक सहयोग करें। संचालन संयुक्त रूप से जय प्रकाश और मुकेश राजपूत ने किया। केशव सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल ने आभार जताया। डॉ राजीव अग्रवाल ने अतिथि परिचय कराया। विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र गुप्ता मूर्ति वाले ने कहा कि हमें इन बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गणमान्य
समारोह में संयोजक जय प्रकाश, मनीराम शर्मा बलभद्र, अनिल अग्रवाल जिला देशबंधु, विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग संघचालक राजकुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, गिरजा शंकर, महानगर सह संघचालक देवेंद्र, महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर कार्यवाह रतन कुमार, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार लाला, महामंत्री शिव नारायण शर्मा, राकेश गुप्ता साईं, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर विवेक सारस्वत,राजीव अग्रवाल अल्फा, संजय गोयल, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, आरके जिंदल, मुकेश वार्ष्णेय राजदरबार, गीतिका अग्रवाल, गौरी पाठक, प्रमोद गर्ग, धर्मेंद्र चौधरी, मनवीर तोमर, संजय अग्रवाल, नीलेंद्र श्रीवास्तव, अशोक चौधरी, इंद्रमणि पाठक, सुधीर शर्मा आदि मौजूद थे। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी संस्कृति

वार्षिकोत्सव में पूर्वोत्तर के राज्यों की झलकी दिखी। असम के बच्चों ने असमिया भाषा में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। मणिपुर के बच्चों ने भी गीत पर प्रस्तुति की। सेल्फी ले ले रे थोड़ा थोड़ा ले ले गीत पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित के समय इन बच्चों ने दीप गीत सुनाया। बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति पर जोरदार तालियां बजती रहीं। 
श्रोतागण
स्वदेशी स्टाल रहें आकर्षक का केंद्र
समारोह में विभिन्न स्टाल भी लगाए गए। दीनदयाल धाम, फरह से जुड़े तमाम स्वदेशी उत्पाद थे, जिसकी लोगों ने खरीदारी की। पंकज कुमार ने कहा कि वर्तमान में स्वदेशी वस्तुएं खरीदें, जिससे लोग स्वावलंबी बने। राम अवतार शर्मा ने कहा कि स्वदेशी स्टाल विशेष आकर्षक का केंद्र रहा। लोगों ने भी स्वदेशी उत्पादों को खरीदने का संकल्प लिया। 

घोष से अतिथि अभिनंदन 
सीबी गुप्ता विद्यापीठ के बच्चों ने अतिथि स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रीय गीत पर धुन बजाया तो लोगों ने भारत माता वंदे मातरम का जयघोष किया। इस मौके पर बच्चों के पालकों को सम्मानित किया गया। 

पूर्वोत्तर राज्यों में धर्मांतरण बड़ी समस्या
केशव समिति के सचिव डाक्टर संजय अग्रवाल ने केशव सेवा धाम की भूमिका रखी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में धर्मांतरण बहुत बड़ी समस्या है। इसलिए केशव सेवा धाम में बच्चों को शिक्षित किया जाता है। बच्चों की देखभाल कर रहे वरिष्ठ प्रचारक कालीचरण जी ने बताया कि ये बच्चे विषम परिस्थितियों में रहते हैं। उन्हें यहां समुचित शिक्षा और संस्कार मिलता है।         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed