फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Keeping potato in cold storage costlier increase in rent by Rs 20 per quintal

Aligarh News: कोल्ड स्टोरेज में आलू रखना हुआ मंहगा, भाड़े में 20 रुपये क्विंटल की बढ़ोत्तरी

Sun, 29 Jan 2023 08:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Jan 2023 08:14 PM IST
सार

शुगर फ्री आलू भाड़ा 280 रुपये और जूट आलू का भाड़ा 250 रुपये प्रति क्विंटल था। इसे बढ़ाकर क्रमश: 300 व 270 रुपये करना तय किया गया। आसपास के जनपदों से सबसे कम भाड़ा अलीगढ़ में है। इस मौके पर किसानों की मांग के अनुसार आलू का भुगतान 52.3 किलो के सापेक्ष 50 किलो का करने निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
Keeping potato in cold storage costlier increase in rent by Rs 20 per quintal
आलू से भरे ट्रैक्टरों की लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में आलू भाड़ा 20 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ में शीतगृहों को अपग्रेड करने पर सहमति बनी। आलू पैदावार, किसानों-व्यापारियों की समस्याओं और शीतगृह उद्योग को सौर्य ऊर्जा की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


एसोसिएशन अध्यक्ष गिर्राज किशोर गोदानी ने बताया कि पल्लेदारी, कर्मियों वेतन, कलपुर्र्जे, गैस, तेल, बिजली में छूट समाप्त होने के कारण शीत गृहों का खर्च बढ़ा है। जिसको देखते हुए आम राय से भाड़ा 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाना तय हुआ है।  इस दौरान सौर्य ऊर्जा कंपनियों की नई योजनाओं की जानकारी देकर उन्होंने बताया कि इनके द्वारा शीतगृहों को अपग्रेड किया जा सकता है। 
विज्ञापन


अब तक शुगर फ्री आलू भाड़ा 280 रुपये और जूट आलू का भाड़ा 250 रुपये प्रति क्विंटल था। इसे बढ़ाकर क्रमश: 300 व 270 रुपये करना तय किया गया। आसपास के जनपदों से सबसे कम भाड़ा अलीगढ़ में है। इस मौके पर किसानों की मांग के अनुसार आलू का भुगतान 52.3 किलो के सापेक्ष 50 किलो का करने निर्णय लिया गया। जिससे किसानों को नुकसान न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष आलू उत्पादन 10 से 15 फीसद अधिक होने का अनुमान बताया गया। यह भी तय हुआ कि आलू भंडारण के बाद अगर किसान द्वारा सत्र समाप्त होने के एक माह बाद तक आलू नहीं निकाला जाता है तो उसे शीतगृह स्वामी निस्तारित कर सकते हैं। एक माह पश्चात किसानों की कोई शिकायत नहीं सुनी जाएगी। 

इसके अलावा व्यापारियों द्वारा शीतगृह पर किसानों का आलू लेने के लिए मंडी परिषद से लाइसेंस लेना अनिवार्य होना चाहिए। पल्लेदारी सभी से लेना आम राय से पारित हुआ। यहां कानूनी रूप से शीतगृह स्वामी के मजबूत होने पर जोर दिया गया। इस बैठक में अध्यक्ष गिर्राज किशोर गोदानी ने सभी शीतगृह स्वामियों को सचेत किया कि आगामी भविष्य को देखते हुए शीतगृहों को अपग्रेड किया जाना जरूरी है। बैठक का संचालन मुकेश तोमर ने किया। बैठक में प्रवक्ता अर्जुन सिंह भोलू ने जानकारी साझा की। 


बैठक में आनंद शर्मा उर्फ मोनू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, सतीश सिंह, संजय दिवाकर, धर्मेंद्र पाल सिंह, गौरीशंकर सिंह, मनीराम शर्मा, अनिल अग्रवाल, अशोक कुमार माहेश्वरी, राजेश पाल सिंहआदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed