फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kavi Sammelan

.. बिना पंखों के उड़ना सीखे और दीपक सा जलना

Tue, 08 Mar 2022 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kavi Sammelan
आयकर विभाग द्वारा आजादी अमृत महोत्सव पर कवि सम्मेलन को संबोधित करते कवि हरीश बेताब। - फोटो : CITY OFFICE
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयकर विभाग द्वारा मैरिस रोड स्थित पाम ट्री के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभागीय एवं स्थानीय कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता एवं शायरी पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रहे।
विज्ञापन

युवा गीतकार डॉ. दौलत राम शर्मा ने ‘गूंगा बन कर कहना सीखो, बहरे बनकर सुनना, बिना पंखों के उड़ना सीखो और दीपक सा जलना’ सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। आयकर अधिकारी सुरेश नांगरू ने अपनी कविता ‘अपनी अपनी महबूबा को रिझाने का सबका अलग तरीका है..’ सुनाकर गुदगुदाया। व्यंगकार अशोक अंजुम ने कहा कि ‘वक्त ने सवाल किए हम जवाब दे आए, दिन में जो भी देखे थे सारे ख्वाब दे आए, आप ध्यान से सुनना बात इस दीवाने की, क्या पता कि बात कोई इंकलाब ले आए।’ कवि हरीश बेताब ने ‘..जंग छिड़ी तो नक्शे पर फिर पाकिस्तान नहीं होगा’ सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। इससे पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त अशोक कुमार सरोहा ने मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पश्चिमी एवं उत्तराखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त शिशिर झा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सेवानिवृत्त मुख्य आयकर आयुक्त एसएम अशरफ, डॉ. मुजीब शहजर, भारती शर्मा, सुधांशु गोस्वामी, सुनील बाजपेयी, संतोष कुमार, राजेश कुमार आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन रंजन सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed