महानगर के जयगंज के किराना कारोबारी राकेश अग्रवाल के घर में पिछले दिनों किलकारी गूंजी थी। उसी का धन्यवाद करने पत्नी व साली-साढ़ू के साथ पशुपतिनाथ के दर्शन करने नेपाल गए थे। इधर, घर में छोटे बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी, मगर इस खबर ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया है।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, बड़े बेटे रिषभ की पिछले वर्ष कोरोना काल में शादी हुई थी। इसी वर्ष मार्च में रिषभ की पत्नी के बेटा हुआ था। इधर, छोटे बेटे की शादी भी तय हुई है और नवंबर में शादी होनी थी। इसी क्रम में परिवार ने पशुपतिनाथ दर्शन की योजना बनाई। परिवार ने बताया कि ये लोग 25 अप्रैल को वापस आने थे। रविवार को काठमांडू से 40 किमी पहले ढाढंग के निकट यह दुर्घटना हो गई। खबर पर सभी को काठमांडू के वीरभूमि हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहां से राकेश को टीचिंग हॉस्पिटल रेफर किया गया। रिषभ के अनुसार मौसा के बेटे न्यायिक अधिकारी हैं। दोनों परिवार के सदस्य नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। इधर, शोक का माहौल, बाजार में दुकानें बंद हो गई। दुर्घटना की खबर पर परिवार पर ताला लटक गया है। लोग वहां सांत्वना देने पहुंचे, मगर परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला।