फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kasimpur power house will make 1260MW Power, investment of 600 Carore

600 करोड़ की लागत से 1260 मेगावाट बिजली पैदा करेगा कासिमपुर पॉवर हाउस

Mon, 16 Nov 2015 01:26 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 16 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kasimpur power house will make 1260MW  Power, investment of 600 Carore

अलीगढ़ (ब्यूरो)। कासिमपुर पॉवर हाउस में 600 करोड़ की लागत से 660 मेगावाट की नई यूनिटों को स्थापित करने का काम तेज गति से पूरा हो रहा है। जापानी कंपनी तोशीबा चार महीने से ये काम कर रही है, जिसे बाकी बचे हुए 44 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। वर्तमान में यहां पर पहले से स्थापित तीन यूनिटों में 600 मेगावाट का पूर्ण क्षमता उत्पादन हो रहा है। जिसमें 250 मेगावाट की दो और 100 मेगावाट की एक यूनिट कार्य कर रही है।

विज्ञापन

यहां से स्थानांतरित होकर शक्ति भवन लखनऊ में निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन के पद पर पहुंचे महाप्रबंधक विद्या सागर तिवारी ने बताया कि इस पॉवर हाउस से उनका गहरा नाता है, अब यूपी के सभी पॉवर हाउसों को आत्याधुनिक बनाना ही उनका लक्ष्य है।  

विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि नई यूनिटों के बनने के बाद पॉवर हाउस की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 1260 मेगावाट हो जाएगी जिससे प्रदेश को बिजली की बेहतर आपूर्ति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसी बजट में दस मंजिला इमारतों के दो टॉवर बनेंगे जिसमें कुल 80 फ्लैट होंगे। यहां अधिकारियों के रहने का इंतजाम होगा। पूरी कालोनी को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। स्कूल, कालेज और अस्पताल का सौंदर्यीकरण कर उन्हें आधुनिक रूप दिया जाएगा। इमारतों के निर्माण के लिए बिड नवंबर महीने के अंत तक जारी हो जाएगी। निर्माण कार्य को बेहतर रखने के लिए नामी कंपनियों को ही प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें एलएंडटी जैसी बड़ी कंपनियों से बात हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल बनेगी कासिमपुर परियोजना: विद्यासागर 

अलीगढ़। कासिमपुर पॉवर हाउस के महाप्रबंधक से निदेशक के पद पर पदोन्नत हुए विद्यासागर तिवारी को शनिवार को ब्रिलिएंट पब्लिक कैंपस स्कूल कासिमपुर में भावभीनी विदाई दी गई। नवागत जीएम रवींद्र कुमार वाही का स्वागत भी हुआ। निदेशक वीएस तिवारी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि कासिमपुर परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मॉडल बने। नवागत जीएम ने स्कूल को सीनियर सेकेंडरी तक की मान्यता दिलवाने में मदद का आश्वासन दिया। स्कूल के निदेशक श्याम कुन्तैल  ने कहा कि परियोजना प्रबंधन की मदद से विद्यालय ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस मौके पर पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसो के अध्यक्ष वाईएम झा, पूर्व तहसीलदार चंद्रपाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक रामवीर सिंह, अनुराग चौधरी, प्रधानाचार्य कृति शर्मा, रजनी चौधरी, एक्सईएन एससी बरार, नवीन निश्चल, अबूजर आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed